गीत-नृत्य की मनोरम प्रस्तुतियों पर युवा मन थिरका तो जोश और उत्साह से माहौल सराबोर हो उठा। बुधवार को स्वतंत्रता भवन में हुए बीएचयू विज्ञान संकाय के युवा सांस्कृतिक महोत्सव ‘आकांक्षा-2018’ में एक से बढ़कर प्रस्तुतियों पर मस्ती और धमाल का ऐसा रंग चढ़ा कि न कदमों की थिरकन थमी न तालियों की गूंज। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
akansha
- फोटो : अमर उजाला
आपकी नजरों ने समझा प्यार के काबिल मुझे... से शुरू हुआ सफर गली में आज चांद निकला... और लगन लगी... जैसे पड़ावों से गुजरते हुए भरतनाट्यम और शिव तांडव की भावमय प्रस्तुतियों के आखिरी सोपान तक पहुंचा। मूक अभिनय और मिमिक्री के भी रंग छाए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए महिला सुरक्षा, समृद्ध भारत और जल संरक्षण का संदेश भी मुखर हुआ।
विज्ञापन
3 of 6
akansha
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले दो दिवसीय ‘आकांक्षा-2018’ का शुभारंभ जाने-माने हाकी कोच गौरीशंकर सिंह ने संस्थान के निदश्ेाक प्रो. नवीन कुमार और छात्र सलाहकार प्रो. आरके सिंह की मौजूदगी में किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची तो मस्ती और उल्लास के रंग एक के बाद एक निखरते चले गए।
4 of 6
akansha
- फोटो : अमर उजाला
प्रेरणा त्रिपाठी ने ‘आपकी नजरों ने समझा प्यार के काबिल मुझे’, अंकिता ने तुम आए तो आए मुझे याद गली में आज चांद निकला और अमित ने लगन लगी जैसे गीतों को लय में ढाला तो माहौल में सुरों की मिठास घुल गई। फिर नृत्य की भव्य प्रस्तुतियां हुईं। अर्कप्रिया दास और रश्मि बोस ने भरतनाट्यम, कल्याण अंकित राव ने शिव-शक्ति तांडव से समा बांधा।
विज्ञापन
5 of 6
akansha
- फोटो : अमर उजाला
मूक अभिनय के जरिए प्रतिभागियों ने महिला सुरक्षा, जल संरक्षण, समृद्ध भारत का संदेश दिया। विश्वविद्यालय के अंतर संकाय उत्सव स्पंदन 2018 से पहले संस्थान स्तर पर होने वाले उत्सव का यह अंतिम आयोजन है।
पहले दिन मिमिक्री में दिनेश कुमार, दिलीप मौर्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, लालू प्रसाद यादव सहित अन्य राजनेताओं की छाप छोड़ी। नाना पाटेकर, राजकुमार जैसे अभिनेताओं के अंदाज भी छाए रहे।