Varanasi Crime News: बीएचयू में आधी रात जमकर बवाल हुआ। पत्थरबाजी में बीएचयू के सुरक्षाकर्मियों व पुलिस समेत 100 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद स्थिति को काबू करने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस व पीएसी पहुंची।
बीएचयू में देर रात सुरक्षाकर्मियों और छात्रों के बीच जमकर पत्थरबाजी और मारपीट हुई। एलडी गेस्ट हाउस के बाहर चौराहे पर लगे 10 से ज्यादा गमले, वाहन और कुर्सियां तोड़ दी गईं। 100 से ज्यादा घायल हो गए। तमिल संगमम के वणक्कम काशी के दो बड़े पोस्टर फाड़ दिए गए। यहां देखें- बवाल की तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 9
आईआईटी बीएचयू में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
बवाल के बाद करीब आधा किलोमीटर तक ईंट-पत्थर बिखरे मिले। मारपीट के बीच में आए ब्रोचा हॉस्टल विज्ञान के एक छात्र का सिर फट गया। उसने बताया कि वह गलती से पत्थरबाजी के बीच में आ गया। गार्डों ने भी उस पर लाठियां बरसा दीं।
विज्ञापन
3 of 9
आईआईटी बीएचयू में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
बवाल के बीच 50 छात्र, 40 सुरक्षाकर्मी और 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। कुछ छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया।
4 of 9
आईआईटी बीएचयू में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
तीन थाने, 10 चौकी और चार ट्रक पीएसी भी पहुंची
मौके पर तीन थानों और 10 चौकियों की पुलिस और चार ट्रक पीएसी भी पहुंच गई। छात्रों को हॉस्टल तक खदेड़ा। तीन घंटे तक कैंपस में तनाव की स्थिति रही।
विज्ञापन
5 of 9
आईआईटी बीएचयू में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
छात्रों की ओर से बताया गया कि राजाराम हॉस्टल के पास किसी गाड़ी वाले ने एक छात्रा को धक्का मार दिया। शिकायत लेकर पहुंचे छात्र के साथ बहसबाजी हुई। जबकि प्रॉक्टोरियल बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि बवाल से पहले मुंह बांधे कुछ छात्र एक दूसरे लड़के को घेरकर मार रहे थे।
विज्ञापन
6 of 9
आईआईटी बीएचयू में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों को पकड़कर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के हवाले कर दिया। इसके बाद कई छात्र हॉस्टल से आए और सुरक्षाकर्मियों पर टूट पड़े।
विज्ञापन
7 of 9
आईआईटी बीएचयू में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
घायल छात्रों के साथ न्याय की बात लेकर छात्र हॉस्टल से निकलकर कुलपति आवास के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।