राजस्थान में पूजारी को जिंदा जलाया, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : ANI
पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों में मंदिर जमीन को लेकर विवाद था। पुजारी बाबूलाल वैष्णव का परिवार 15 बीघा मंदिर की जमीन पर खेती करता था। इस पर आरोपी कैलाश, शंकर और नमो मीणा ने कब्जा कर लिया था। पुलिस टीम ने 24 घंटे में मुख्य आरोपी कैलाश मीणा निवासी बूकना थाना सपोटरा को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।