फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: छठ डांस के अर्घ्य पोज ने रिझाया, मटके में लपटों संग किया भवानी डांस, तस्वीरों में देखें स्पंदन की झलकियां

Thu, 06 Mar 2025 01:17 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

BHU Spandan 2025: बीएचयू में स्पंदन के तीसरे दिन 13 इवेंट्स में 850 विद्यार्थियों ने टैलेंट्स दिखाए। इस दौरान नागपुरी, घूमर, कजरी, असमिया, कलेबालिया, जोगवा, लावणी, तारातली की प्रस्तुति दी गई।  
विज्ञापन
1 of 5
BHU Spandan 2025 - फोटो : रोहित सोनकर
बीएचयू में स्पंदन-25 के तीसरे दिन 13 इवेंट्स में 850 विद्यार्थियों का टैलेंट्स दिखा। बुधवार को मुख्य मंच पर फोक-ट्राइबल डांस का खुमार ऑडियंस देर रात तक चढ़ा रहा। हैरतअंगेज डांस पोज और मनोहारी भंगिमाओं के चलते चार घंटे तक कोई कुर्सी छोड़कर श्रोता हिले ही नहीं। ‘कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए’ पर ग्रुप छठ डांस करते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देने का पोज ऑडियंस को खूब रिझाया। डांस से 15 राज्यों की लोक कथाओं की गाथा सुना दी गई।
विज्ञापन

2 of 5
BHU Spandan 2025 - फोटो : रोहित सोनकर
विजुअल आर्ट की छात्राओं ने आग की लपट उठती मटकी लेकर राजस्थान की मशहूर लोक नृत्यशैली ‘भावानी’ डांस किया तो लोगों ने दांतों तले अंगुलियां दबा लिया। इस दौरान मंच पर एक साइड में कुछ देर के लिए हल्की आग भी लग गई। लेकिन लपटें ऊपर उठने से पहले ही बुझा लिया गया। इसके अलावा यूनेस्को प्रमाणित राजस्थान की कालबेलिया नृत्य ने लोगों को विभोर कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
BHU Spandan 2025 - फोटो : रोहित सोनकर
नागपुरी, घूमर, कजरी, असमिया, कलेबालिया, जोगवा, लावणी, तारातली की प्रस्तुति ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। आज एंफीथिएटर ग्राउंड पर सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम की घो षणा और अवार्ड्स दिए जाएंगे।

4 of 5
BHU Spandan 2025 - फोटो : रोहित सोनकर
‘राग जौनपुरी’ में बजी ‘पायल की झंकार’
पं. ओंकार नाथ ठाकुर प्रेक्षागृह में ‘राग जौनपुरी’ में ‘पायल की झंकार’ ने श्रोताओं को खूब हर्षाया। कथक, भरतनाट्यम और ओडिशी के जरिए प्रेम, मौसम के रंग और आस्था को प्रदर्शित किया गया। अंदाज-ए-करम के राग ने कृषि शताब्दी सभागार का माहौल सूफियाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
BHU Spandan 2025 - फोटो : रोहित सोनकर
‘आजू मिथिला नगरीया निहाल सखिया, चारो दूल्हा में बड़का कमाल सखिया’ के स्वर ने शादी सरीखा माहौल बनाया। फेसबुक स्कॉलर, बढ़ती महंगाई-घटती आमदनी’ पर शॉर्ट प्ले की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें