फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU में स्पंदन 2018: डांस में दिखी देश की झलक, थिरकने पर मजबूर हुए लोग, देखे तस्वीरें

Sat, 17 Mar 2018 02:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
bhu spandan 2018 - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के अंतर संकाय युवा महोत्सव ‘स्पंदन-2018’ में जैसे-जैसे दिन बीत रहा है, एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देखने को मिल रही हैं। प्रतिभागी अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 8
bhu spandan 2018 - फोटो : अमर उजाला
चौथे दिन को एंफीथिएटर ग्राउंड में बने पंडाल, पंडित ओंकारनाथ ठाकुर प्रेक्षागृह में जहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से प्रतिभागियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया वहीं स्वतंत्रता भवन में नाटक, केएन उडप्पा सभागार में मिमिक्री, दृश्य कला संकाय में रंगोली, मेंहदी प्रतियोगिता में हुनर देखने को मिला। 

 
विज्ञापन

3 of 8
bhu spandan 2018 - फोटो : अमर उजाला
पांच दिवसीय महोत्सव स्पंदन का समापन शुक्रवार को होगा। छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह, संयोजक प्रो. जेके राय, प्रो. केके सिंह के निर्देशन में गुरुवार को कार्यक्रम की शुरूआत एंफीथिएटर ग्राउंड में लोकनृत्यों के साथ हुई। 

 

4 of 8
bhu spandan 2018 - फोटो : अमर उजाला
इसमें आर्य महिला पीजी कॉलेज, वंसता कॉलेज राजघाट, बीएचयू कला संकाय, सामाजिक विज्ञान संकाय आदि जगहों से कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। 

 
विज्ञापन

5 of 8
bhu spandan 2018 - फोटो : अमर उजाला
इसमें राजस्थानी, पंजाबी भागड़ा, गिद्दा, सिक्किम का लोकनृत्य लिंबू पर प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुति दी। उधर, ओंकारनाथ ठाकुर प्रेक्षागृह में एकल नृत्य, शास्त्रीय गायन की प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।

 
विज्ञापन

6 of 8
bhu spandan 2018 - फोटो : अमर उजाला
केएन उडप्पा में माइम प्रतियोगिता के माध्यम से स्वच्छ भारत, एकजुटता आदि के प्रति लोगों को जागरूक किया।

 
विज्ञापन

7 of 8
bhu spandan 2018 - फोटो : अमर उजाला
दृश्य कला संकाय के सभागार में आयोजित मेंहदी, रंगोली और स्केच मेकिंग प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहे। इसमें विभिन्न संकायों, संस्थानों, कॉलेजों की टीम ने प्रतिभाग किया। 

 
विज्ञापन

8 of 8
bhu spandan 2018 - फोटो : अमर उजाला
रंगोली प्रतियोगिता में रंगों और फूलों से गणेश उत्सव दीपावली आदि नई डिजाइनों को बनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा तो मेंहदी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आकर्षक डिजाइन बनाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें