महामना की बगिया यानी बीएचयू बुधवार को एक बार फिर अशांत हो गया। एक छात्र की गिरफ्तारी के विरोध में पूरे कैंपस में उत्पात मचा। उपद्रवी छात्रों के कारण पूर कैंपस में दहशत का माहौल हो गया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 10
bhu
- फोटो : अमर उजाला
बिरला छात्रावास में रहने वाले छात्र आशुतोष सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में छात्रों ने मेन गेट पर पथराव के साथ ही कैंपस में जगह-जगह खड़ी मरीजों, तीमारदारों, प्रोफेसरों, चिकित्सकों की करीब 100 गाड़ियों, विश्वनाथ मंदिर के पास दुकानों, स्टेट बैंक की एटीएम में तोड़फोड़ किया।
विज्ञापन
3 of 10
bhu
- फोटो : अमर उजाला
आशुतोष को पुलिस ने बीते माह में आईआईटी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के विरोध के दौरान मारपीट, कैमरा लूटने, लैपटॉप तोड़ने सहित अन्य आरोपों में दोपहर बाद गिरफ्तार कर लिया। इधर जैसे ही छात्रों को इसकी जानकारी हुई तो वह छात्रावास के निकलकर मुख्य द्वार के पास पहुंच गए। शाम करीब साढ़े तीन बजे छात्रों ने मेन गेट बंद कर लिया और नारेबाजी करने लगे।
4 of 10
bhu
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पाकर गेट के बाहर भारी संख्या में पुलिस भी पहुंच गई लेकिन बिना विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुमति के वह अंदर नहीं जाने को तैयार हुए। करीब आधे घंटे बाद छात्रों ने पहले गेट पर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ा, उसके बाद तोड़फोड़ करते हुए एमएमवी चौराहा, सर सुंदर लाल अस्पताल गेट, चिकित्सा अधीक्षक आफिस के रास्ते में जो भी वाहन खड़े मिले उसमें जमकर तोड़फोड़ किया।
विज्ञापन
5 of 10
bhu
- फोटो : अमर उजाला
इससे वहां दहशत का माहौल रहा, जो जहां पाया वहीं सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगा। इस बीच कुछ छात्र विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर दुकानों, एटीएम में तोड़फोड़ करने लगे तो कुछ छात्र एनसीसी ऑफिस के पास पहुंचकर पहले नरिया गेट अंदर से बंद कर दिया बाद में कैंपस से गेट की तरफ जारी रही दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस में आग लगा दी।
विज्ञापन
6 of 10
bhu
- फोटो : अमर उजाला
एक घंटे तक यहां तोड़फोड़, आगजनी, पत्थरबाजी चलता रहा लेकिन सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारी नहीं दिखे। कुछ देर बाद चीफ प्राक्टर प्रो. रोयाना सिंह लंका गेट पहुंची। उन्होंने छात्रों द्वारा तोड़फोड़, पत्थरबाजी करने वालों पर कार्रवाई की भी बात कही।
विज्ञापन
7 of 10
bhu
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि छात्र आशुतोष सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में गुरिल्ला युद्ध की तरह छात्रों ने घटना को अंजाम दिया। पहले चारों तरफ से गेट बंद किया, फिर मुंह पर कपड़ा बांधकर तोड़फोड़ किया।
8 of 10
bhu
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरा, परीक्षा दिलाने आई आर्य महिला पीजी कॉलेज की बस को तोड़ा, सुरक्षा व्यवस्था की गाड़ियां, अस्पताल के पास खड़ी डॉक्टर, प्रोफेसर की गाड़ियों को भी तोड़ा। पता नहीं चल पा रहा था कि छात्र कब कहां जा रहे थे। घटना को अंजाम देने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।