फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU IMS : गीत संगीत के बीच हुआ वार्षिकोत्सव का शुभारंभ, भावी डॉक्टरों ने जीत लिया दर्शकों का दिल

Wed, 21 Mar 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
bhu ims - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस (आईएमएस) में छह दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ हो गया। 24 मार्च तक चलने वाले इस कार्यक्रम में संस्थान की ओर से खेलकूद, साहित्य, संस्कृति, कला की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 5
bhu ims - फोटो : अमर उजाला
पहले दिन स्वतंत्रता भवन में भावी डॉक्टरों ने गायन, नृत्य की प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। उधर पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता आदि के प्रति जागरूक किया। प्रेस एवं पब्लिकेशन समिति के संयोजक प्रो. आनंद चौधरी और सांगठनिक समिति के संयोजक प्रो. वीएन मिश्रा के निर्देशन में चल रहे उत्सव की थीम इस बार चिकित्सा विज्ञान संस्थान-एक विकास यात्रा रखी गई है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
bhu ims - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता भवन में मेडिकल छात्र-छात्राओं ने गायन और मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति पर तालियां बटोरी। इसके साथ नाटक के मंचन के माध्यम से सामाजिक समस्याओं की तरफ सभी का ध्यान आकृष्ट किया। साथ ही संस्थान की विकास यात्रा भी दिखाई। 

4 of 5
bhu ims - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सर सुंदर लाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय ने छात्रों को वार्षिकोत्सव की बधाई देते हुए सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। प्रो. आनंद चौधरी ने बताया कि उत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए कट आउट, बैनर, चार्ट, मॉडल, चल चित्रों को शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bhu ims - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा संस्थान के मेडिसिन, आयुर्वेद, दंत चिकित्सा संकाय के पुरातन छात्रों को एक मंच पर लाने का प्रयास करते हुए 23 मार्च को समारोह मनाया जाएगा। अंतिम दिन 24 मार्च को स्वतंत्रता भवन में पुरस्कार वितरण समारोह होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें