फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: आयुर्वेद और एलोपैथ के संयुक्त शोध से तलाशा जाएगा कोरोना का कारगर इलाज, शोध करेगी Bhu के डॉक्टरों की टीम

Sun, 26 Jul 2020 01:07 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 4
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना मरीजों पर बीएचयू चिकित्सकों की टीम शोध करने की तैयारी में लगी है। इसमे बीएचयू आयुर्वेद संकाय की ओर से तैयार श्रीशादी क़वाथ बीएचयू हास्पिटल में भर्ती मरीजो को दिया जाएगा। IMS BHU की इस टीम में आधुनिक चिकित्सा और आयुर्वेद संकाय के सदस्य शामिल हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
इस बारे में कोविड-19 महामारी के शोध संबंध में प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। इसमे मेडिसिन विभाग से प्रोफेसर जया चक्रवर्ती और डॉ. अभिषेक  पाण्डेय के साथ ही आयुर्वेद संकाय के प्रोफेसर वाई बी त्रिपाठी, वैद्य सुशील दुबे, डॉ. अजय पाण्डेय और डॉ नेहा गर्ग हैं।
विज्ञापन

3 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रो. वाईबी त्रिपाठी ने बताया कि श्रीशादी क्वाथ पांच दवाइयों का मिश्रण है। वर्ष 1980 में ही प्रो. एसएन त्रिपाठी ने इसका रिसर्च और क्लिनिकल ट्रॉयल सांस के रोगियों के लिए किया था। कोविड मरीजों में भी सांस के लक्षण मिलते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
इस वजह से मरीजों को श्रीशादी क्वाथ दिया जाएगा। इसके लिए दस लाख रुपये के बजट की स्वीकृति मिल गई हैं। मरीजों को देने के 14 दिन तक प्रभाव देखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें