फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू पहुंची 'वंदे भारत एक्सप्रेस', झांकियों में दिखा महामना के सपनों का भारत, देखें तस्वीरें

Tue, 12 Feb 2019 10:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : amar ujala
भारतीय संस्कृति और एतिहासिक धरोहर को संजो कर रखना और अपनी जमीन को याद रखना खुद में एक अद्भुत एहसास है। किसी भी बगिया का माली जब उस बाग को उसके उत्तराधिकारियों के सुपुर्द कर के जाता है तो उनकी जिम्मेदारी होती है कि वे उसे उसी तरह संभाल के रखे। इसका जीता जागता उदाहरण है काशी हिंदू विश्वविद्यालय(BHU)। जहां इसके स्थापना दिवस पर यहां के छात्रों ने इसकी परंपरा को और रोशन किया है। देखें तस्वीरें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : amar ujala
बीएचयू के स्थापना दिवस समारोह के मौके पर रविवार को परिसर में गाजे-बाजे के बीच आकर्षक झांकियां निकाली गईं। एलडी गेस्ट हाउस से महिला महाविद्यालय चौराहे तक निकाली गई झांकियों में महामना के सपनों का भारत दिखा। इसके माध्यम से स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, कृषि विकास आदि का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

3 of 10
bhu - फोटो : amar ujala
वसंत पंचमी पर मनाए जाने वाले स्थापना दिवस को लेकर संकायों, संस्थानों के साथ ही अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर सहित अन्य जगहों पर एक सप्ताह से तैयारियां चल रही थीं। पीले परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह दिखा। 

4 of 10
bhu - फोटो : amar ujala
एलडी गेस्ट हाउस पर कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर झांकियों को रवाना किया। हाथ में तिरंगा झंडा और अलग-अलग स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर बैंड बाजे की धुन पर छात्र-छात्रा नाचते गाते बढ़ते जा रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : amar ujala
छात्रों के इस कला प्रदर्शन को देखने के लिए महिला महाविद्यालय चौराहे से एलडी गेस्ट हाउस तक दर्शकों की भीड़ लगी रही। इससे पहले सुबह कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने परिसर स्थित भूमि पूजन स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। उधर छात्रावासों में सरस्वती पूजन में भी छात्र-छात्राओं ने भजनों के माध्यम से मां सरस्वती का गुणगान किया। 
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : amar ujala
सबसे आगे सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने नारी शिक्षा, सशक्त समाज अनेकता में एकता शीर्षक का संदेश दिया। इसके बाद महिला महाविद्यालय की झांकी में शिक्षा, खेल, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती सहभागिता को दर्शाया। 
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : amar ujala
पर्यावरण एवं धारणीय संस्थान की टीम ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास तो संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय की ओर से वेदों की महत्ता और वैदिक विज्ञान केंद्र की झांकी निकाली।

8 of 10
- फोटो : amar ujala
दंत चिकित्सा संकाय, सर सुंदरलाल अस्पताल, ब्लड बैंक की टीम, ट्रॉमा सेंटर, शारीरिक शिक्षा विभाग, विज्ञान संकाय, समाज विज्ञान संकाय, कला संकाय, कृषि विज्ञान संस्थान, और एनसीसी की ओर से भी झांकी के साथ ही परेड किया गया। झांकियों में वंदे भारत ट्रेन, महामना एक्सप्रेस, सुपर स्पेशियलिटी सेंटर, कैंसर संस्थान का मॉडल भी दिखाया। 

9 of 10
- फोटो : amar ujala
आईआईटी बीएचयू के छात्र-छात्राओं ने अपनी झांकी में ड्रोन, कॉप्टर से कला का कौशल दिखाया। निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन के नेतृत्व में निकली झांकी में छात्रों ने सबसे पहले ड्रोन में 100 साल का सफर का एक लोगो दिखाया, इसके बाद संस्थान में बनाए गए प्रदूषण मुक्त ग्रीन कार, प्रोटोटाइप कार, ड्रोन, साइकिलिंग और सौर्य ऊर्जा से चलने वाली आटा चक्की, धान की कटाई वाली मशीन, कॉप्टर का प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम का संचालन छात्र अधिष्ठाता प्रो.बीएन राय ने किया। समारोह में देश-विदेश से आए 300 पुरातन छात्र परिवार संग शामिल हुए। इसके अलावा शताब्दी समारोह के आयोजन समिति के चेयरमैन नितिन मल्होत्रा, अधिष्ठाता प्रोफेसर एके त्रिपाठी, कुलसचिव डॉ. एसपी माथुर, ज्वाइंट चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर प्रभाकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें