फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU में स्पंदन-2018 का शुभारंभ, सांस्कृतिक शोभायात्रा ने सबका खींचा ध्यान

Wed, 14 Mar 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
spandan - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में पांच दिवसीय अंतर संकाय युवा महोत्सव स्पंदन-2018 का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। एंफीथिएटर ग्राउंड में उद्घाटन से पहले निकाली गई सांस्कृतिक शोभायात्रा ने समारोह में आए लोगों का ध्यान खींचा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
spandan - फोटो : अमर उजाला


 सांस्कृतिक शोभायात्रा में बीएचयू और उससे संबद्ध कॉलेजों से आई टीमों ने वसुधैव कुटुंबकम, स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत, साक्षरता का संदेश दिया। उधर, केएन उडप्पा सभागार में मिमिक्री और स्वतंत्रता भवन में टर्न कोट प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया। 

 
विज्ञापन

3 of 10
spandan - फोटो : अमर उजाला
छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह और संयोजक जेके राय के निर्देशन में 12 से 16 मार्च तक चलने वाले महोत्सव के दूसरे दिन शोभायात्रा में छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह दिखा। 

 

4 of 10
spandan - फोटो : अमर उजाला
विश्वविद्यालय कला संकाय, सामाजिक विज्ञान संकाय, कृषि विज्ञान संस्था, विज्ञान संस्थान, नर्सिंग कॉलेज, महिला महाविद्यालय, वसंता कॉलेज राजघाट, वसंत महिला महाविद्यालय कमच्छा, आर्य महिला महाविद्यालय, राजीव गांधी दक्षिणी कैंपस बरकछा आदि जगहों की टीम ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया। 

 
विज्ञापन

5 of 10
spandan - फोटो : अमर उजाला
मेरा इतिहास-मेरा गौरव में जहां महामना मदन मोहन मालवीय, झांकी रानी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, कबीरदास, तुलसीदास, महात्मा गांधी आदि का वेष धारण कर संदेश दिया। दूसरी ओर स्वच्छता और साक्षरता के प्रति जागरूकता संबंधी प्रदर्शन भी हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। 

 
विज्ञापन

6 of 10
spandan - फोटो : अमर उजाला

पांच दिवसीय महोत्सव का सरोदवादक  अमित भट्टाचार्या ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। कार्यवाहक कुलपति और कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी, छात्र अधिष्ठाता, संयोजक, प्रो. केके सिंह आदि की मौजूदगी में भट्टाचार्या ने छात्रों को संगीत और शिक्षा के तालमेल से जीवन में अनुशासन लाने की सलाह दी। 
विज्ञापन

7 of 10
spandan - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में पांच दिवसीय अंतर संकाय युवा महोत्सव स्पंदन-2018

8 of 10
spandan - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में पांच दिवसीय अंतर संकाय युवा महोत्सव स्पंदन-2018

9 of 10
spandan - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में पांच दिवसीय अंतर संकाय युवा महोत्सव स्पंदन-2018
विज्ञापन

10 of 10
spandan - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में पांच दिवसीय अंतर संकाय युवा महोत्सव स्पंदन-2018
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें