फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह ने लिए सात फेरे, जानिए कौन है दुल्हन

Wed, 07 Mar 2018 02:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
1 of 7
pawan singh - फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता और गायक पवन सिंह एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गए। मंगलवार की शाम यूपी के बलिया निवासी ज्योति सिंह के साथ शुभ मुहर्त में सात फेरे लिए। शादी समारोह बलिया के चितबड़ागांव स्थित एक  होटल में आयोजित किया गया था। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
ballia - फोटो : अमर उजाला
इस शादी में खास रिश्तेदार और नजदीकियों को ही आमंत्रित किया गया। नजदीकियों ने बताया कि पांच मार्च को ही पवन ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। आज हिंदू रीति रिवाज से शादी की।
विज्ञापन

3 of 7
pawan singh - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता के रिश्तेदारों ने बताया कि बलिया के मिड्ढी मोहल्ला निवासी रामबाबू सिंह के परिवार का पवन सिंह के परिवार से पुराना संबंध था, जिसके चलते दोनों परिवार शादी के लिए सहमत हुए। ज्योति सिंह अभी स्नातक की छात्रा हैं और फैशन डिजाइनिंग का कोर्स भी कर रही हैं। 
 

4 of 7
ballia - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की माने तो पवन सिंह की यह तीसरी शादी है। शादी को लेकर काफी गोपनीयता बरती गई। घर के सदस्य मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से कतराते रहे। समारोह स्थल पर मेहमानों और नजदीकियों के लिए 330 पास जारी किए गए थे। 
 
विज्ञापन

5 of 7
पवन सिंह

मूल रूप से बिहार आरा जिले के जोकहरी गांव निवासी पवन सिंह भोजपुरी गीत-संगीत व फिल्मों में बड़ा नाम है। हाल ही में वे भारतीय जनता पार्टी में भी शामिल हुए हैं। दर्जनों फिल्मों व सैकड़ों एलबमों में काम कर चुके पवन सिंह के चाहने वालों की फेहरिस्त भी काफी लंबी है।

 
विज्ञापन

6 of 7
pawan singh
शाम करीब सात बजे शुभ मुहुर्त में शादी की रस्म शुरू हुई। विवाह समारोह में यूपी, बिहार के नामी कलाकारों के साथ ही गायक पहुंचे और वर वधू को आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
pawan singh - फोटो : facebook
परिवार के सदस्यों में बड़े भाई रानू सिंह, चाचा अजीत सिंह, गुड्डू सिंह, रितीक सिंह, राहुल सिंह ने मेहमानों का स्वागत किया। पवन सिंह ने देवरा बड़ा सतावेला, भोजपुरिया राजा जैसी प्रमुख भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें