भोजपुरी फिल्मों के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले मेगास्टार रवि किशन इन दिनों उन्हीं के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। भोजपुरी फिल्मों में शानदार सफलता के बाद अब रवि किशन तेलगू फिल्मों में भी अमिताभ बच्चन का फार्मूला अपना रहे हैं। आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर....
विज्ञापन
2 of 7
ravi kishan
- फोटो : अमर उजाला
मुंबई में जन्मे और यूपी के जौनपुर के मूल निवासी रवि किशन ने वर्ष 1992 में फिल्म पीतांबर से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। वेलकम टू सज्जनपुर, लक, बिहारी माफिया, वेलडन अब्बा, लहरिया लूटे ए राजा, मोहल्ला अस्सी, एजेंट विनोद, बुलेट राजा जैसी हिंदी और भोजपुरी फिल्मों के बाद अब वह तेलगू फिल्मों में हाथ अजमा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
ravi kishan
- फोटो : social media
इन दिनों रवि किशन तेलगू फिल्म 'लाई' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह हाल ही में अमेरिका में लाई की शूटिंग करके लौटे हैं। इन दिनों हैदराबाद में वह इसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्मी दुनिया में सफलता के लिए रवि किशन बालीवुड के लिए आदर्श कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के नक्शे कदम पर चल रहे हैं।
4 of 7
ravi kishan
- फोटो : facebook
जी हां मेगा स्टार अमिताभ बच्चन की तरह ही रवि किशन कड़ी मेहनत कर रहे हैं और छुट्टीयों में भी फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। आलम यह है कि 'लाई' के साथ ही रवि किशन के फिल्मों की संख्या 400 के जादुई आंकड़े को छू गई है।
विज्ञापन
5 of 7
ravi kishan
- फोटो : अमर उजाला
खुद रवि किशन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, मैं 400 फिल्में कर चुका। मुझे याद नहीं है कि मैंने अंतिम बार पूरी तरह से छुट्टी कब ली। जब मैं छुट्टी पर रहता हूं, तब भी शूटिंग करता रहता हूं। इसलिए वह मेरी छुट्टी नहीं रह जाती है। रविवार को भी मैं काम कर रहा हूं।
विज्ञापन
6 of 7
ravi kishan
- फोटो : अमर उजाला
रवि किशन की बात सही भी है। हाल ही में वह अपने परिवार के साथ अमेरिका गए थे और वहां लॉस वेगास, कैलिफोर्निया, हालीवुड आदि जगहों पर परिवार के साथ जमकर मस्ती की थी । इस दौरान उन्होंने छुट्टी नहीं ली और 'लाई' की शूटिंग की। तेलगू फिल्म लाई के लेखक और निर्देशक हनु राघवपुडी हैं।
इस फिल्म में रवि किशन एक पुलिस अधिकारी बने हैं। वहीं मुख्य भूमिका तेलगू सुपरस्टार नितिन और मेघा आकाश हैं। संगीत मणि शर्मा का है। इससे पहले रवि किशन के अभिनय से सजी तेलगू फिल्म हेबुली बॉक्स आफिस पर सुपर डुपर हिट रही थी।