अब दो दर्जन से अधिक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी भोजपुरी फिल्मों की 'ड्रीम गर्ल' शुभी शर्मा अब बांग्ला फिल्मों में भी नजर आएंगी। उन्होंने इसकी शुरुआत भी कर दी है। आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
2 of 8
Subhi Sharma
- फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी फिल्मों की स्टार शुभी शर्मा ने शनिवार को यूपी के जौनपुर में स्थित त्रिलोचन महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने बताया वो यहां अपनी आगामी भोजपुरी फिल्म 'पागल दिलवा' की शूटिंग के लिए आयी हैं। समय मिलने पर वह दर्शन-पूजन करने आयी हैं।
विज्ञापन
3 of 8
Subhi Sharma
- फोटो : अमर उजाला
शुभी शर्मा भोजपुरी के साथ-साथ अब बांग्ला फिल्मों में भी नजर आएंगी। इसकी शुरुआत भी हो गई है। उनकी अतिथि भूमिका वाली बंगला फिल्म 'अरानी ताखोन' शनिवार को रिलीज हो गई। उनकी फिल्म 'पागल दिलवा' की शूटिंग बनारस में चल रही है।
4 of 8
Subhi Sharma
- फोटो : अमर उजाला
शुभी शर्मा ने बताया कि पागल दिलवा के निर्माता पिन्टू सिंह है जबकि निर्देशक चन्दन सिंह है। अब तक दो दर्जन से भी अधिक फिल्मों में काम कर चुकी शुभी शर्मा हिंदी फिल्म 'वेलकम बैक' में बालवुड स्टार जॉन इब्राहम के साथ भी एक आइटम सांग कर चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 8
Subhi Sharma
- फोटो : अमर उजाला
हाल ही में उन्होंने एक मराठी फिल्म में भी अपना जलवा बिखेरा है। भोजपुरी की व्यस्ततम अदाकारा में से एक शुभी शर्मा की कई फिल्में जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने जा रही हैं। बहरहाल, बांग्ला फिल्म में शुभी अपनी अतिथि भूमिका में ही काफी तारीफ बटोर रही हैं।
विज्ञापन
6 of 8
Subhi Sharma
- फोटो : अमर उजाला
इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिलने शुरू हो गए हैं और जल्द ही उनका जलवा बंगला फिल्मों में देखने को मिलेगा। एक समय था जब शुभी के पापा ने उनके अभिनय का विरोध किया था। रिश्तेदारों के ताने सुनने को मिले थे।
विज्ञापन
7 of 8
Subhi Sharma
- फोटो : अमर उजाला
एक इंटरव्यू में शुभी ने कहा था कि बचपन से ही उन्हें फिल्मों में काम करने का शौक था। वह खूब डांस करती थीं। पापा ने इसका विरोध किया और कहा कि उन्हें सरकारी नौकरी के लिए प्रयास करना चाहिए। लेकिन पापा के विरोध के बीच मां ने उनका सपोर्ट किया।
शुभी शर्मा ने पहली बार राजस्थानी एलबम लहरिया में काम किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों की ओर रुख किया। फिल्म इंडस्ट्री में जाने के फैसले पर रिश्तेदार ताना मारने लगे। कहते थे कि यह घर का पैसा बर्बाद कर लौट आएगी। शुभी को फिल्म 'चलनी के चालल दूल्हा' को लेकर बेस्ट न्यूकमर का अवार्ड 2009 में मिला था।