फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों की जुबानी: एक-दूसरे को रौंदते हुए बदहवास भाग रहे थे लोग, दब गए थे छोटे बच्चे, चीख-चिल्ला...

Tue, 04 Oct 2022 10:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
1 of 12
भदोही अग्निकांड में बची रही मां दुर्गा की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
औराई में पंडाल के अंदर शो चल रहा था। मंच पर कलाकार मां दुर्गा की झांकी दिखा रहे थे, अभी झांकी पांच मिनट ही चली होगी कि अचानक पूरा पंडाल आग का गोला बन गया। हर तरफ केवल चीख-पुकार और लोगों की चीत्कार सुनाई दे रही थी। मैं भी लोगों की भीड़ में दब गया लेकिन किसी तरह अपने को बचाते हुए बाहर निकल आया। यह कहना है अग्निकांड के समय पंडाल के अंदर रहने वाले राजापुर घोसिया निवासी कैलाश बिंद का। घटना को बयां करते समय उनकी आंखों में हादसे की भयावहता दिख रही थी। जेठूपुर निवासी रितेश सोनी ने बताया कि हादसे के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मची हुई थी। कई लोगों ने पास स्थित तालाब में भी छलांग दी थी। 
विज्ञापन

2 of 12
भदोही अग्निकांड - फोटो : amar ujala
भीड़ के नीचे दबे छोटे-छोटे बच्चे और लड़कियां बाहर निकलने का प्रयास कर रही थीं, लेकिन लोग एक-दूसरे को रौंदते हुए बदहवाश भागे जा रहे थे। इस हादसे में मैंने अपना छोटा भाई भी खो दिया।

 
विज्ञापन

3 of 12
भदोही अग्निकांड में बची रही मां दुर्गा की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
जेठूपुर निवासी किशन बताता है कि अपने दोस्तों के साथ वह पंडाल घूमने गया था, अभी वह गेट पर ही पहुंचा था कि अचानक चीख-पुकार मच गई। पंडाल के अंदर से आग का गोला और धुएं का गुबार उठने लगा। 
 

4 of 12
भदोही अग्निकांड - फोटो : amar ujala
लोग बाहर की तरफ भाग रहे थे। कई लोग ऐसे रहे जिनके बच्चे अंदर छूट गए थे, वे चीख-चिल्ला रहे थे, कोई तो उनके लाल को बचा लो लेकिन कोई बचाने वाला नहीं था।

 
विज्ञापन

5 of 12
भदोही दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
औराई निवासी प्रांशु केसरी बताते है कि उनका मकान पंडाल के ठीक सामने है। वह अपने घर के सामने खड़े थे कि अचानक अफरा-तफरी मच गयी। लोग शोर मचाते हुए पंडाल से बदहवास होकर निकल रहे थे। 

 
विज्ञापन

6 of 12
भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
पंडाल धू-धू कर जल रहा था। हादसे के आधे घंटे बाद फायर बिग्रेड और प्रशासन पहुंचा था, तब तक हम लोगों ने कई लोगों को पंडाल से निकालकर गोद में लेकर अस्पताल पहुंचाने में जुटे थे।
 
विज्ञापन

7 of 12
Fire In Durga Pandal - फोटो : अमर उजाला
औराई अग्निकांड में एक और मौत
भदोही जिले के औराई क्षेत्र के नारथुआ गांव के पूजा पंडाल अग्निकांड में दूसरे दिन उपचार के दौरान एक और की मौत हो गई। हादसे में अब तक छह लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई की हालत नाजुक हैं। मौके पर आईजी, मंडलायुक्त, डीएम, एसपी समेत जिले के आला अफसर डटे हुए हैं। 
 

8 of 12
दुर्गा पांडल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आयोजक बाल एकता समिति के अध्यक्ष समेत कई अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं बिजली मैकेनिक को हिरासत में लिया गया है।

 

9 of 12
Fire In Durga Pandal Bhadohi - फोटो : अमर उजाला
रविवार की रात हुई इस घटना में जय देवी (60), उनके पोते हर्षवर्धन (10) और नवीन (12) पुत्र उमेश निवासी बारीपुर पुरुषोत्तमपुर, आरती चौबे (48) पत्नी जितेंद्र निवासी सेउर और अंकुश सोनी (12) पुत्र दीपक सेठ निवासी जेठूपुर, शिवपूजन यादव (65) की मौत हुई है। हादसे में 66 लोग झुलसे हैं। 

10 of 12
Durga pandal bhadohi - फोटो : अमर उजाला
इसमें 41 का वाराणसी में, चार का प्रयागराज में तथा 18  का जिले में उपचार चल  रहा है। सोमवार दोपहर को जिला अस्पताल से पांच लोगों को बीएचयू रेफर किया गया। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि वाराणसी और प्रयागराज में भर्ती मरीजों की निगरानी के लिए अफसरों की टीम लगाई गई है। 

 

11 of 12
Fire In Durga Pandal - फोटो : अमर उजाला
सभी को बेहतर उपचार की व्यवस्था की जा रही है। शाम चार बजे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर संग अधिकारियों ने औराई के सूर्या ट्रामा सेंटर, जीवन दीप सहित अन्य अस्पतालों में पहुंचकर मरीजों का हाल जाना। सभी को बेहतर सुविधाएं और मुआवजा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। घटना में जो भी दोषी होगा वह बख्शा नहीं जाएगा।

 
विज्ञापन

12 of 12
बीएचयू ट्रामा सेंटर लाए गए झुलसे लोग - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने बताया कि अंकुश सोनी का सोमवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं इस हादसे में कार्रवाई शुरू हो गई है। सोमवार को सुबह बाल एकता समिति के अध्यक्ष प्रदीप उर्फ बच्चा यादव के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वह फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। कई अज्ञात पर भी 304ए,  337, 338, 326 व बिजली चोरी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पंडाल के बिजली कर्मचारी महेश विश्वकर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें