अगले महीने दिवाली और छठ के अलावा कई बड़े त्योहार हैं। इस कारण बैंकों में भी अवकाश रहेगा। सबसे लंबी छुट्टी दिवाली के बाद लगातार पांच दिनों की होगी। नवंबर में कुल 11 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। जितने दिन बैंकों में अवकाश रहेगा, उतने दिन एटीएम में भी कैश की किल्लत हो सकती है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
sbi atm
दीपावली के आसपास यदि रुपये निकालना चाह रहे हैं या खरीदारी का प्लान कर रहे हैं तो अभी से तैयारी कर लें क्योंकि दीपावली से पांच दिन तक लगातार बैंक बंद रहेंगे। सात नवंबर को दीपावली, आठ को गोवर्धन पूजा, नौ को भाईदूज, 10 को दूसरा शनिवार व 11 नवंबर को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
atm que
इस तरह कई राज्यों में 5 से लेकर के 11 तारीख तक छुट्टी रहेगी। जिन राज्यों में दिवाली के त्योहार का असर नहीं पड़ेगा, वो दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्य हैं। उत्तर, मध्य और पश्चिमी भारत में इस दौरान बैंकों में भी काम नहीं होगा।
4 of 5
atm
वहीं महीने के अंत में 21 नवंबर को ईद-ए-मिलाद व 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस है। 23 नवंबर को गुरुनानक देव जी की जयंती के कारण दक्षिण भारत को छोड़कर के अधिकांश राज्यों में छुट्टी रहेगी।
इसलिए हमारी सलाह है कि आप कैश का इंतजाम दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहार से पहले ही कर लें। हालांकि बैंकों की तरफ से कहा गया है कि त्योहार के वक्त एटीएम में कैश की दिक्कत न हो, इसके लिए पहले से पर्याप्त व्यवस्था रखने के लिए कैश मैनेज करने वाली कंपनियों को कहा गया है।