फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा यादव लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव, 12 साल की उम्र में बनी थी चंबल की डाकू

Mon, 12 Nov 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
1 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला

सपा कार्यकर्ता और पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा यादव मिर्जापुर से लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। तैयारियों के लिए वह शनिवार को जिले के दौरे पर आई थीं। । उन्होंने कहा कि वाराणसी में वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिली थीं। उनसे चुनाव लड़ने की इच्छा जताई तो उन्होंने तैयारी करने को कहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें..
 
विज्ञापन

2 of 5
sima yadav - फोटो : social media
चंबल नदी के बीहड़ में एक डकैत हुई जिसका नाम सीमा यादव था, जिसे लोग दस्यु सुंदरी भी कहते थे। सीमा यादव जब 12 साल की थीं तभी उन्हें मजबूरन डाकू बनना पड़ा था। 12 साल की थी तभी उनकी शादी उनसे 14 साल बड़े मर्द के साथ कर दी गई थी। अपने जिंदगी के कई वर्ष डकैतों के बीच गुजारने वाली दस्यु सुंदरी सीमा यादव अब समाजिक कार्य करना चाहती हैं। वो 2017 के यूपी चुनाव में निर्धन समाज पार्टी ऑफ इंडिया से प्रत्याशी बनकर उतरी थीं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
sima yadav - फोटो : social media
शनिवार को सीमा यादव ने मिर्जापुर के कजरहवां पोखरे पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह पूर्व सांसद फूलन देवी के सपनों को पूरा करना चाहती हैं। उन्होंने महिलाओं, गरीबों, किसानों की दयनीय स्थिति पर चिंता जताई। कहा कि मिर्जापुर का विकास नहीं हुआ है। भाजपा सरकार विकास नहीं कर रही है। केवल लोगों से झूठे वादे करके बरगला रही है। 
 

4 of 5
varanasi - फोटो : dem
मिर्जापुर जिले की सांसद को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बाप-बेटे का झगड़ा सुना है मगर अनुप्रिया पटेल तो मां के खिलाफ ही खड़ी हो गईं। इसके पूर्व उन्होंने गफूर खां की गली, कच्ची सड़क, रमई पट्टी, बथुआ, बड़ी बसही के साथ मझवां के भेवरकर्मनपुर, आमघाट, अघवर, बेलवन और छानबे के गैपुर भटेवरा तिलई विजयपुर आदि गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
सीमा यादव कानपुर देहात के सिकंदराबाद महमूदपुर की रहने वाली हैं। वह चंदन यादव गैंग की सदस्य थीं। वर्ष 2005 में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के सामने इटावा में एसएसबी कार्यालय में आत्मसमर्पण किया था। वह सिंकदराबाद से 2017 में विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें