चंद सालों में ही भोजपुरी सिनेमा में छा जाने वाला बनारसी छोरा अरविंद अकेला कल्लू जल्द ही बड़े पर्दे पर एक और धमाका करने जा रहा है। इस बार यह चॉकलेटी स्टार एक्शन और रोमांस का मिक्स लेकर आ रहा है। आगे स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
2 of 6
Arvind Akela Kallu
- फोटो : अमर उजाला
सिंगर से एक्टर बनें अरविंद अकेला उर्फ कल्लू इन दिनों चर्चा में हैं। और हो भी क्यों नहीं, उनकी फिल्में जो लगातार हिट हो रही हैं। दिल भइल दीवाना की अपार सफलता के बाद कल्लू अब जल्द ही एक और धमाका करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Arvind Akela Kallu
- फोटो : अमर उजाला
बताशा चाचा से अभिनय की शुरुआत करने वाले कल्लू इन दिनों गुजरात में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। भोजपुरी फिल्मों के इस 'हॉट स्टार' की फिल्म का टाइटल भी काफी हॉट है। 'सरकायलो खटिया जाड़ा लगे'। जी हां यही नाम है कल्लू की अगली फिल्म का।
4 of 6
Arvind Akela Kallu
- फोटो : अमर उजाला
निर्देशक पराग पाटिल की अगली भोजपुरी फिल्म फिल्म 'सरकायलो खटिया जाड़ा लगे' में अरविन्द अकेला कल्लू ,शुभम तिवारी ,अवधेश मिश्रा ,मनोज टाइगर जैसे कलाकार अभिनय कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग 15 जून से नेपाल में शुरू हुई थी और अब गुजरात में चल रही है।
विज्ञापन
5 of 6
Arvind Akela Kallu
- फोटो : अमर उजाला
निर्देशक पराग पाटिल पहली बार स्टार अभिनेता, गायक अरविन्द अकेला कल्लू के साथ निर्देशन करने जा रहें है ,यह फिल्म पूरी तरह रोमांस ,एक्शन और कामेड़ी से भरपूर है। फिल्म को संगीत सावन कुमार दे रहे हैं वहीं इसके गीत प्यारे लाल यादव लिख रहे हैं।
कल्लू का साथ फिल्म में अभिनेत्री रितु सिंह दे रही हैं। दोनों की जोड़ी इससे पहले 'रब्बा इश्क न होवे' में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी है। कल्लू का जन्म बिहार के बक्सर जिले में हुआ था लेकिन उनका घर अब बनारस में है। कल्लू अब तक 10 से अधिक फिल्में और 50 से अधिक एलबम में काम कर चुके हैं।