फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद कांड के आरोपियों के एनकाउंटर को बनारस की जनता-जनार्दन ने बताया सुखद समाचार

Fri, 06 Dec 2019 02:11 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
एक-दूसरे को मिठाई खिलातीं महिलाएं - फोटो : a
हैदराबाद मेें 24 दिसंबर के दिन एक महिला डॉक्टर से रेप के चारों आरोपियों की पुलिस द्वारा सीन रि क्रिएट करने के दौरान एनकांउटर में हुई मौत की घटना के बाद देश के साथ ही वाराणसी के लोगों विशेषकर महिलाओं ने खुशी का इजाहार किया।

महिलाओं ने एक-दूसरे को और पुलिस के जवानों को मिठाई खिलाई और इस कार्रवाई को न्याय की जीत बताते हुए पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया। इस दौरान सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेफार्मों पर भी लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया में पुलिस का समर्थन करते हुए खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

2 of 10
पुलिस को मिठाई खिलातीं महिलाएं - फोटो : a
विभिन्न महिला संगठनों की महिलाओं ने लहुराबीर चौराहे पर हैदराबाद की घटना के दोषियों को दी गई सजा से खुश होकर पुलिस वालों को मिठाई खिलाई और जश्न मनाया।
विज्ञापन

3 of 10
एक दूसरे को मिठाई खिलातीं महिलाएं - फोटो : a
आपस में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर करतीं महिलाएं।

4 of 10
फेसबुक वॉल - फोटो : a
अनिरुद्ध सिंह महाराष्ट्र में भाजपा द्वारा एनसीपी नेता अजित पवार के सहयोग से सुबह-सबेरे महाराष्ट्र में सरकार बनाकर शपथ लेने का उल्लेख करते हुए लिखते हैं कि जरूरी नहीं कि सुबह-सबेरे जब आप टीवी खोलें तो सरकार ही बन जाए कभी कभी राक्षसों के संहार की खबर भी मिल सकती है।
विज्ञापन

5 of 10
फेसबुक वॉल - फोटो : a
पत्रकार अभिषेक त्रिपाठी लिखते हैं कि उन्हें रेप और मर्डर के बाद जंगलराज दिख रहा था, अब एनकाउंटर के बाद भी उसी की दुहार्द दे रहे हैं, अब उन्हें कुछ समय वन में बिताना ही चाहिए।
विज्ञापन

6 of 10
फेसबुक वॉल - फोटो : a
पवन सिंह गहरवार लिखते हैं हैदराबाद एनकाउंटर पर पुलिस के लिए जिसने भी गलत बयानबाजी की तो उसकी.......कर दूंगा। दिल से सैल्यूट हैदराबाद पुलिस।
 
विज्ञापन

7 of 10
फेसबुक वॉल - फोटो : a
अरविंद मिश्रा लिखते हैं कि हैदराबाद गैंगरेप आरोपियों को संवेदनशील पुलिस ने लगाया ठिकाने, मानवाधिकारों के लिए दुखद समाचार।
 

8 of 10
फेसबुक वॉल - फोटो : a
अंजनी कुमार राय लिखते हैं कि जब दवा बेअसर हो जाए, तो आपरेशन ही विकल्प रह जाता है।
 

9 of 10
फेसबुक वॉल - फोटो : a
आलोक कुमार सिंह अपने फेसबुक वॉल पर लिखते हैं कि ये फेक एनकांउटर बोलकर क्या कहना चाह रहे हैं कि पुलिस तब तक बलात्कारियों को गोली मारती रहे, जब तक असली वाला न मर जाए।
 
विज्ञापन

10 of 10
फेसबुक वॉल - फोटो : a
दृगवेंदु मणि सिंह ने गैंगरेप के आरोपियों के लिए हैदराबाद पुलिस की कार्रवाई को सर्वोत्तम इलाज बताया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें