रेवती थाना के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि दुर्जनपुर गोलीकांड का नामजद आरोपी कोलनाला तिराहे के पास कहीं भागने के लिए किसी वाहन की फिराक में था। पुलिस कोलनाला तिराहे के पास पहुंची, वहां पुलिस को देख आरोपी भागने लगा। तब उसे दौड़ा कर पकड़ लिया गया।