आठ वर्षों के अंतराल के बाद महान सिद्ध संत श्रीनाथ बाबा के जन्म स्थली महराजपुर स्थित श्रीनाथ मठ और सूफी संत रोशन शाह की मजार पर रविवार को रोट पूजन का आयोजन किया गया। इसमें डेढ़ लाख से अधिक हिंदू और मुसलिम लाठियों के साथ शामिल हुए। प्रसाद के लिए 251 क्विंटल रोट तैयार किया गया था। जब रोट पूजन किया गया तो पहचानना मुश्किल हो गया कि इसमें कौन किस कौम का है। सिर्फ दिखी तो भक्ति-श्रद्धा और आस्था। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
श्रीनाथ भक्तों ने अपने लाठियों संग शौर्य एवं शक्ति का प्रदर्शन कर अपने इष्टदेव को प्रसन्न किया। श्रीनाथ बाबा के रोट का प्रसाद सर्वप्रथम सूफी संत रोशन शाह के साथ-साथ नागपुर, रसड़ा, कंसो सहित टिकादेवरी नगपुरा मठों पर चढ़ाया गया। सर्वप्रथम महाराजपुर के ग्रामीणों ने जयकारों के बीच लाठियों संग परिक्रमा कर पूजा किया।
विज्ञापन
3 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
उसके बाद अलग-अलग गांवों के हजारों श्रीनाथ भक्त लाठियों संग प्रदर्शन करते पहुंचे और जो देरशाम तक सिलसिला जारी रहा। नागपुर डेहरी, कोटवारी, टिकादेवरी , नगपुरा, अठिलापुर , नगहर, सरदासपुर, रामपुर, जाम सुल्तानपुर, कन्सो पटना, खड़ंसरा मन्दा, अमहर, दक्षिण पट्टी, गढ़िया मुड़ासन, पकड़ी , खेजुरी, सहतवार, कटहुरा मुड़ेरा, नीबू कबीरपुर, कटया अठगांवा , अमवां के सती माई , संवरुपुर, पंचवार आदि सैकड़ों के गांव श्रीनाथ भक्त शामिल रहे।
4 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
इस मौके पर सांसद नीरज शेखर, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, विधायक उमाशंकर सिंह, नपा के कार्यवाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी, प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह, महंत कौशलेंद्र गिरि, जमाल आलम, रमेश सिंह, अवधेश सिंह, चंद्रशेखर सिंह, विजय शंकर यादव, गोविंद सिंह, पूर्व प्रमुख अनिल सिंह आदि रहे।
इस दौरान महंत शिवानंद जी महाराज द्वारा लिखित पुस्तक श्रीनाथ महिमा का विमोचन सत्य नारायण सिंह का पोता श्रीनाथ वंशज किशोर रुद्राक्ष सिंह द्वारा किया गया।