फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाबूमोशाय बंदूककबाज की जगत जिज्जी' को काशी के घाट पर देख अचरज में पड़े लोग

Thu, 31 Aug 2017 10:32 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
divya - फोटो : अमर उजाला
फिल्म बाबूमोशाय बंदूककबाज में बाबू की मुंहबोली बहन जगत जिज्जी यानी कि फिल्म अदाकारा दिव्या दत्ता बुधवार को वाराणसी पहुंची। यहां जब वो भैंसासुर राजघाट पर पहुंची तो लोग अचरज में पड़ गए। उन्हें विश्वाश ही नहीं हुआ कि फिल्म की इतनी पावरफुल महिला उनके सामने इतनी सादगी से खड़ी है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन

2 of 6
divya - फोटो : अमर उजाला
दिव्या दत्ता के घाट पर पहुंची तो वहां मीडिया भी पहुंची। तभी दिव्या ने कहा कि ठहरो-ठहरो पहले स्माइल तो कर लूं फिर फोटो लेना। इतना कह कर जोर जोर से हंसने लगी। घाट पर मौजूद लोग भी अपने मोबाइल में दिव्या दत्ता को कैद करने में लगे थे। 
विज्ञापन

3 of 6
divya - फोटो : अमर उजाला
दिव्या दत्ता बुधवार दोपहर वाराणसी पहुंची। गंगा आरती देख वो काफी अभिभूत हुईं। गंगा आरती के बाद उन्होंने नौकायन का भी लुत्फ उठाया। इस दौरान उनके साथ सेल्फी के लिए लोग आतुर रहे। 

4 of 6
divya dutta - फोटो : twitter
'बदलापुर' और 'भाग मिल्खा भाग' जैसी सुपरहिट फिल्म की अभिनेत्री दिव्या दत्ता पूरी तरह बनारस के रंग में रंगी नजर आई। माथे पर चंदन का तिलक और बिना कोई तामझाम के वो भैंसासुर घाट पर पहुंची थी। 

 
विज्ञापन

5 of 6
divya - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन मनारा चोपड़ा और दिव्या दत्ता आज काशी को स्वच्छता का संकल्प दिलाएंगी।  श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज मैदागिन से निकलने वाली स्वच्छता संदेश रैली में दोनों शामिल होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
divya - फोटो : अमर उजाला
बृज किशोर स्ट्डेंट्स एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से गुरुवार को स्वच्छता संदेश रैली निकाली जाएगी, जिसमें दो हजार से अधिक छात्राएं शामिल होंगी। रैली का शुभारंभ मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण करेंगे।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें