दीपावली पर्व के बाद छठ पर्व की पूर्व संध्या पर 15वें दौरे में अपने संसदीय क्षेत्र में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उपहार से वाराणसी की सूरत काफी बदल गई है। सबसे ज्यादा चर्चा बाबतपुर फोरलेन और रिंग रोड की हो रही है। यह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। फव्वारों और रंगीन लाइट से जगमग दोनों सड़कें लोगों के लिए सेल्फी प्वाइंट बन गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें.
विज्ञापन
2 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि जिस प्रकार नाटक, उपन्यास या कथाकार इंट्रो प्वाइंट (आमुख) जैसा होता है, मन में वैसी ही धारणा बनती है। बाबतपुर एयरपोर्ट से देश-दुनिया के लोग आते हैं। अब बनारस का इंट्रो प्वाइंट फोरलेन और रिंग रोड काशी का इंट्रो प्वाइंट है। इससे लगता है हम जापान, अमेरिका और बेंगलुरु पहुंच गए हैं। अब पर्यटक आएंगे तो उन्हें इस मार्ग से आने में सुखद अनुभूति होगी।
विज्ञापन
3 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह 15 वां दौरा है। उन्होंने जितनी संवेदनशीलता संसदीय क्षेत्र के साथ दिखाई, उतनी प्रदेश के साथ दिखाई। मोदी जी यह आपकी काशी है। काशी में एक कहावत है कि काशी जब करवट लेती है तो देश का इतिहास बनता है। 2019 में आपकी अगुवाई में देश करवट लेगा। 2019 में आपकी सरकार फिर आएगी। आपके नेतृत्व में एक बार फिर से देश का इतिहास बनेगा।
4 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय कहा, इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लाल बहादुर शास्त्री ने विकास किया था। उनके बाद यदि काशी का बेहतर विकास किया तो यहां के सांसद नरेंद्र मोदी है, उन्होंने मिसाल कायम कर दी है।
विज्ञापन
5 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री की तरफ से लोकार्पित और शिलान्यास की गई 2413 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को काशीवासियों के लिए दीपावली और छठ पर्व का उपहार बताया। कहा, छठ पर्व की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री के इस उपहार से पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास की दिशा बदल जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी हमारे लिए आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नगरी है।
विज्ञापन
6 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि आज से चार वर्ष पहले काशी की गलियों और सड़कों और गंगा मां की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। अब बाबतपुर एयरपोर्ट से काशी आएंगे तो फोरलेन का बेहतरीन मार्ग और रिंग रोड मिलेगा। आईपीडीएस से शहर को नंगे और झूलते तारों से मुक्ति मिल गई है।
विज्ञापन
7 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
16 किलोमीटर लंबी रिंग रोड गाजीपुर के संदहा से आजमगढ़ को मुख्य मार्ग को क्रॉस कर जौनपुर हाइवे के हरहुआ तक बनाई गई है। 759 करोड़ से रिंग रोड बनने से वाराणसी शहर में लगने वालो जाम से राहत मिलेगी। जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ से दूसरे जिलों को जाने वाली गाड़ियों को अब शहर के जाम में फंसने की बजाए सीधे जाने में आसानी होगी।
रंगीन लाइटों, पौधों व फौव्वारों से सजाए गए 812 करोड़ की लागत वाले 15.5 किलोमीटर लंबे बाबतपुर फोरलेन से बाबतपुर एयरपोर्ट से शहर में आने वाले पर्यटकों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। इस हाइवे पर तीन किलोमीटर का फ्लाइओवर और तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों के बीच सड़क पार करने के लिए कई जगह फुट ओवर ब्रिज बनाए गए हैं।