उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का मिजवां गांव एक बार फिर सुर्खियों में आया है। यह गांव अपनी बेहतरीन चिकनकारी के लिये जाना जाता है। यहां के चिकनकारी से बने परिधानों को पहन कर अमेरिका के टॉप मॉडलों ने रैंप शो किया है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
chikankari
- फोटो : twitter
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में आयोजित इस फैशन शो में अमेरिका के टॉप मॉडलों ने चिकनकारी को पेश किया। टॉप मॉडलों ने मशहूर फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा और शबाना आजमी की मौजूदगी में रैंप पर चल कर जलवा बिखेरा। फैशन शो के वक्त तालियों की गड़गड़हाट से इंडियन अकादमी गूंज उठा।
विज्ञापन
3 of 7
chikankari
- फोटो : अमर उजाला
मिजवां आजमगढ़ में मशहूर शायर और गीतकार स्व कैफी आजमी का गांव है जहां उनकी बेटी फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी महिलाओं के लिए सामाजिक संस्था मिजवां वेलफेयर सोसायटी संचालित करती हैं।संस्था की महिलाओं द्वारा बनाए गए कपड़ों को मिजवां फैशन शो में प्रदर्शित किया जाता है।मनीष मल्होत्रा उनके काम को प्रोत्साहित करने के लिए फैशन शो का आयोजन करवाते हैं।
4 of 7
chikankari
- फोटो : twitter
स्व कैफी आजमी ने वर्ष 1993 में मिजवां वेलफेयर सोसायटी का गठन किया था। इसका मुख्य उद्देश्य गरीब महिलाओं को आत्म निर्भर बनाना है। संस्था द्वारा खास तौर पर चिकनकारी का कार्य किया जाता है। मिजवां वेलफेयर सोसायटी के तहत गांव की महिलाएं चिकनकारी, सिलाई कढ़ाई से संबंधित काम करती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
chikankari
- फोटो : twitter
सबसे पहले वर्ष 2009 में मिजवां सोनेट इन फैबरिक के नाम से मुबंई में मिजवां की चिकनाकारी पर फैशन शो किया। इसके बाद इसका दायरा बढ़ता ही गया। 26 मार्च 2017 को अमेरिका में डिजिटल लाइट के बीच मिजवां की महिलाएं सयोंगिता,अनीता, सुनीता द्वारा निर्मित शेरवानी ,लहंगा, दुपट्टा पर बनाई गई चिकनकारी को अमेरिका के टॉप मॉडलो ने इसे पहन कर रैंप शो किया।
विज्ञापन
6 of 7
chikankari
- फोटो : अमर उजाला
चिकनकारी देश के साथ साथ विदेशियों को भी खूब लुभा रही है। टीवी सीरियल्स में चिकनकारी के इस्तेमाल और ई-कॉमर्स कंपनियों की दिलचस्पी से इन दिनों इसकी मांग काफी बढ़ गई है। कारोबारी भी नए-नए डिजाइन लेकर बाजार में उतर रहे हैं।
26 मार्च 2017 को अमेरिका में डिजिटल लाइट के बीच मिजवां की महिलाएं सयोंगिता,अनीता, सुनीता द्वारा निर्मित शेरवानी ,लहंगा, दुपट्टा पर बनाई गई चिकनकारी को अमेरिका के टॉप मॉडलो ने इसे पहन कर रैंप शो किया।