फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव के आंगन में रामोत्सव: काशीवासियों में दिखा गजब का उत्साह, खूब हुई आतिशबाजी; तस्वीरों में देखें झलकियां

Mon, 22 Jan 2024 07:19 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होते ही काशिवासियों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। खूब आतीशबाजी की। पूरे शहर में रामभक्तों ने शोभायात्रा निकाली। युवा भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिला। 
विज्ञापन
1 of 5
Ram Mandir Pran Pratishtha - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई तो काशी बाबा विश्वनाथ संग रामधुन में मगन नजर आई। मन और तन राम रंग में रंगा था। हर ओर रामनाम का उत्सवी रंग बिखरा। घर से देवालय तक उमंग और उल्लास का आलम था। सड़कों और गलियों में रामभक्तों का हुजूम उमड़ा था तो चहुंओर रामनाम का पताका लहराया और गगनभेदी रामनाम का शंखनाद होता रहा। तस्वीरों में देखें दिनभर की झलकियां...
विज्ञापन

2 of 5
Ram Mandir Pran Pratishtha - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में सोमवार को श्रीरामलला का महानुष्ठान हुआ। मगर जन- जन में बसने वाले प्रभु श्रीराम का गुणगान काशी के कण-कण में हुई है। हर ओर उल्लास का माहौल था। एक बारकी ऐसा लगा जैसे काशी अवधधाम बन गई हो। घरों पर रामनाम का पताका तो किसी के सिर पर रामनाम की टोपी और हाथ में पताका लिए मन में रामनाम का जप करते नजर आए। 

विज्ञापन

3 of 5
Ram Mandir Pran Pratishtha - फोटो : अमर उजाला
गलियां, बाजार, घाट और देवालय पर रामनाम का चटख रंग बिखरे। संस्थाओं की ओर से निकली शोभायात्राएं और रैलियों में रामभक्तों का हुजूम उमड़ा था। रामदरबार की झांकियों का दर्शन कर रामभक्त निहाल हुए।

4 of 5
Ram Mandir Pran Pratishtha - फोटो : अमर उजाला
काशी में सुबह से श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई। कड़ाके की ठंड के बीच भोर से ही लोगों ने गंगा में पवित्र डुबकी लगाई। साथ ही श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन कर समाज कल्याण की कामना की। पूरा काशी उत्सव मना रहा है। हर तरफ राम नाम ही गूंजता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ram Mandir Pran Pratishtha - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को नमामि गंगे के सदस्यों के साथ महर्षि योगी विद्याश्रम सिद्धेश्वरी के वेदपाठी बटुकों ने सुंदरकांड से भव्य मंदिर में विराजे रघुनंदन का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें