फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग कश्यप की फिल्म ‘मुक्काबाज’ में दिखेगा बनारस के मुक्केबाजों का संघर्ष

Thu, 14 Dec 2017 02:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
mukkabaaz - फोटो : twitter
जाने-माने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की नई फिल्म ‘मुक्काबाज’ में मुक्केबाजों की जिंदगी और उनके संघर्ष को दिखाया गया है। इस फिल्म की शूटिंग बनारस और आस पास के इलाकों में हुई है। इसमें रविकिशन के अलावा कई ऐसे कलाकारों ने अभिनय किया है जो बनारस क्षेत्र के  रहने वाले हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें ....
विज्ञापन

2 of 7
mukkabaaz - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में इस खेल की क्या स्थिति है और खिलाड़ियों को कैसी-कैसी परेशानियों से गुजरना होता है, इन बिंदुओं पर आधारित फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होगी। खास बात यह है कि इस फिल्म में बनारस के कई खिलाड़ियों ने अपने अभिनय का जलवा दिखाया है और इसकी अधिकांश शूटिंग भी बनारस में ही हुई है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
ravi kishan - फोटो : twitter
‘मुक्काबाज’ में रेफरी की भूमिका निभाने वाले शशि प्रकाश सिंह बनारस के रहने वाले हैं। राष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज और बाक्सिंग के अंतरराष्ट्रीय रेफरी शशि सनबीम स्कूल में खेल शिक्षक भी हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में अभिनय के लिए जब अनुराग कश्यप का फोन आया तो उन्हें भरोसा ही नहीं हुआ। 
 

4 of 7
mukkabaaz - फोटो : self
अनुराग ने कहा कि उन्हें रियलिस्टिक सिनेमा बनाना है और दर्शकों को रियल फाइट दिखानी है। फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि खेल जगत में भी जातिवाद और भ्रष्टाचार किसी तरह हावी हो गया है। बाक्सर के संघर्ष को लव स्टोरी के जरिए दिखाने की कोशिश की गई है।
 
विज्ञापन

5 of 7
paintra - फोटो : twitter

फिल्म की कहानी श्रवण सिंह नाम के एक बॉक्सर की है जो, स्थानीय डॉन के जिम में बॉक्सिंग सीखता है। इसी दौरान उसे डॉन की भतीजी से प्यार हो जाता है। फिल्म को रियलिस्टिक बनाने के लिए इसके हीरो ने एक साल तक एक बॉक्सर के साथ रहकर बाक्सिंग की ट्रेनिंग ली और उस दौरान खिलाड़ियों के संघर्ष और खेल की हकीकत को समझा। 
विज्ञापन

6 of 7
mukkabaaz - फोटो : twitter

फिल्म के अधिकांश हिस्सों की शूटिंग बीएचयू के एंफीथिएटर ग्राउंड और सिगरा स्टेडियम के बाक्सिंग हाल में की गई है। शशि ने बताया कि फिल्म में सचिन मिश्र और खुशी धवन समेत बनारस के कई बाक्सरों ने अभिनय किया है। इसमें विनीत कुमार, जिम्मी शेरगिल, रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
mukkabaaz - फोटो : twitter
अनुराग कश्यप की अगली फिल्म 'मुक्काबाज' का पहला सॉन्ग 'पैंतरा' रिलीज हो गया है। रैप स्टाइल वाला यह सॉन्ग किन्हीं मायनों में किसी ट्रेलर से कम नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें