प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में शराबबंदी के लिए महिलाओं ने गुरुवार को भी जोरदार तरीके से आवाज बुलंद की। शिवदासपुर मोहल्ले में आज सुबह- सुबह ही बड़ी संख्या में महिलाएं डिवाइन सैनिक स्कूल के पास स्थित शराब की दूकान पहुंच गई।
विज्ञापन
2 of 7
anti liquor campaign in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
लाठी-डंडे से लैस महिलाओं ने देसी शराब की दुकान का ताला तोड़कर वहां रखी शराब की पाउच को सड़क पर फेंक दिया। वहीं शराब की बोतलों को तोड़ दिया। महिलाओं ने शराब की दूकान बंद करो बंद करो के नारे लगाते हुए चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन
3 of 7
anti liquor campaign in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
करीब एक घंटे बाद पुलिस ने उन्हें समझाबुझाकर जाम समाप्त कराया। इससे पहले बुधवार को महिलाओं ने महमूरगंज से मंडुवाडीह, ककरमत्ता, डीरेका और चांदपुर तक की दूकानें जबरन बंद कराने के साथ ही शराब की बोतलें बाहर फेंक दीं। इस दौरान सेल्समैनों को पीटा गया और तोड़फोड़ की गई।
4 of 7
anti liquor campaign in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं के तेवर देख सेल्समैन दूकान छोड़कर भाग निकले। करीब दो घंटे तक अफरातफरी की स्थिति मची रही। महिलाओं ने दूकानों के सामने प्रदर्शन कर उन्हें पूरी तरह से बंद कराने की मांग की। महिलाओं का कहना था कि उनके पति शराब पीकर आते हैं और उन्हें मारते-पीटते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
anti liquor campaign in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
नशे की लत के चलते उनका परिवार बिखर रहा है। घर का खर्च चलना मुश्किल हो गया है। सिगरा के माधोपुर स्थित बिंद बस्ती की महिलाएं बुधवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे निकलीं और रानीपुर, महमूरगंज में शराब की दो दूकानें बंद कराईं।
विज्ञापन
6 of 7
anti liquor campaign in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
चार बजे महिलाएं मंडुवाडीह सब्जी मंडी स्थित देशी और अंग्रेजी शराब की दूकान पर पहुंचीं और हंगामा करने लगी। देखते ही देखते दूकान से बोतलें बाहर फेंकनी शुरू कर दी। करीब घंटे भर तक तोड़फोड़ और हंगामा चला। सेल्समैन दूकान छोड़कर भाग निकले।
anti liquor campaign in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव भी पहुंचे। उन्होंने शराब की दूकानें बंद कराने का आश्वासन दिया। यहां से निकलने के बाद महिलाओं ने ककरमत्ता, डीरेका गेट पर मॉडल शाप और चांदपुर में शराब की दूकानें बंद करा दीं। पुलिस केे सामने ही महिलाओं ने खूब हंगामा किया। आपाधापी में पुलिस ने क्षेत्र की शराब की सभी दूकानों को बंद करा दिया।