फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्ती और मनोरंजन से थिरक उठी फन-टास्टिक शाम, देखें धमाल की तस्वीरें

Sun, 01 Jul 2018 05:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
fun - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फन-टास्टिक शाम’ मस्ती और मनोरंजन के विविध रंगों से सजी। गीत-संगीत, नृत्य और मनोरंजक खेल स्पर्धाओं में रुद्रा परिवार के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। बनारस के सुंदरपुर के रुद्रा टावर में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में परिवार संग मंच पर धूम मचाई। किसी ने थिरकने से रंग जमाया तो किसी ने सुरों से जीता दिल। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 8
fun - फोटो : अमर उजाला
फैंसी ड्रेस कंपटीशन में रंगारंग परिधानों में सज-धजकर बच्चे मंच पर आए तो तालियां गूंज उठीं। अपनी मासूम अदा से हर चेहरे पर खुशियां बिखेरने वाले इन नन्हे-मुन्नों ने उपहार भी जीते। तंबोला और नृत्य स्पर्धाओं के प्रतिभागियों ने भी खूब धमाल मचाया। इनके विजेताओं को भी उपहार दिए गए। 

 
विज्ञापन

3 of 8
fun - फोटो : अमर उजाला
शाम छह बजे शुरू हुआ आयोजन रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ तीन घंटे से अधिक चला। रुद्रा टावर के निवासियों ने पूरे परिवार संग खूब मस्ती की। शुरुआत तंबोला गेम से हुई। इसे पांच भागों (फूल हाउस, टॉप लाइन, मिडिल लाइन, लॉस्ट लाइन, तंबोला फोर कॉर्नर) में बांटकर प्रतियोगिता कराई गई। 

 

4 of 8
fun - फोटो : अमर उजाला
दो चक्र में हुई प्रतियोगिता के पहले राउंड में बेबी प्रियंका फूल हाउस और फोर कार्नर की विजेता रहीं। डॉक्टर अर्चना सिंह लास्ट लाइन, अमृता सिंह मिडिल लाइन और अदिति मिश्रा टॉप लाइन की विजेता रहीं। 

 
विज्ञापन

5 of 8
fun - फोटो : अमर उजाला
जबकि, दूसरे राउंड में फूल हाउस में राजबीर, मिडिल लाइन में कौस्तुभ शुक्ला, फोर कार्नर में मंजू और लास्ट लाइन में ममता, टॉप लाइन में वेदपर्णा चटर्जी विजेता रहीं। अमर उजाला की ओर से सभी विजेताओं को उपहार दिए गए।

 
विज्ञापन

6 of 8
fun - फोटो : अमर उजाला
फैंसी ड्रेस कंपटीशन में जब रंग बिरंगे परिधान में सजकर प्रतिभागी मंच पर उतरे तो पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। प्रतियोगिता में 21 प्रतिभागियों में शानदार प्रदर्शन के आधार पर तीन का चयन किया गया। इसमें पहले नंबर पर इरा पांडेय, दूसरे पर नंदिता सिंह और तीसरे पर सार्थक सिंह रहे। 

 
विज्ञापन

7 of 8
fun - फोटो : अमर उजाला
निर्णायक की भूमिका अपार्टमेंट के सचिव नीरज कुमार के साथ एपी सिंह और वीके पांडेय ने निभाई। नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों में प्राची, दीप्ति, अंशिता और आम्या और किंजल अग्रवाल ने ऐसा जादू बिखेरा कि हर कोई थिरक उठा। अक्षत पांडेय ने माहौल में सुरों की मिठास घोली। 

 
विज्ञापन

8 of 8
fun - फोटो : अमर उजाला
समारोह में दो साल की बच्ची अश्वि पाठक ने लकी ड्रा निकाला, जिसमें ललित मोहन श्रीवास्तव विजेता हुए। आकर्षण का केंद्र जादूगर आदित्य राणा रहे। गुब्बारे से कबूतर निकालना, रुमाल से पैसा निकालना, रुमाल गायब कर देना जैसे एक से बढ़कर एक कारनामे दिखाकर सभी की तालियां बटोरीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें