फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर : वाद-विवाद प्रतियोगिता में 'सोशल मीडिया पर प्रतिबंध देश हित में जरूरी' पर रखा पक्ष

Wed, 28 Aug 2019 04:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
1 of 10
विजेता प्रतिभागियों के साथ कमिश्नर आनंद कुमार सिंह और डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की ओर से सोमवार को नगर के लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल पब्लिक स्कूल में स्व. मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति मंडल स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आयुष सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि शिवांगी मिश्रा को द्वितीय स्थान से संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता में मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही के 9 प्रतिभागियों में से आठ प्रतिभागी शामिल हुए। मुख्य अतिथि कमिश्नर आनंद कुमार सिंह और डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव ने विजेताओं को चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
 
विज्ञापन

2 of 10
murari lal maheshwari debate competition in mirzapur - फोटो : murari lal maheshwari debate competition in mirzapur
प्रतिभागियों ने सोशल मीडिया पर प्रतिबंध देश हित में जरूरी विषय पर पक्ष और विपक्ष में अपनी बातों को जोरदार तरीके से रखा। प्रतिभागियों की तार्किक बातों व शेरो-शायरी पर दर्शक दीर्घा में बैठे स्कूल के छात्रों की तालियों से परिसर गुंजायमान रहा। कमिश्नर और डीआईजी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

3 of 10
सबसे पहले सोनभद्र की नेहा पांडे ने विषय के पक्ष पर अपना विचार रखा। इसके बाद सात प्रतिभागियों ने विषय के विपक्ष पर अपनी बातों को दमदार तरीके से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में मिर्जापुर के आयुष सिंह प्रथम, शिवांगी मिश्रा दूसरे, तमन्ना पांडे तीसरे स्थान पर रहे। खुशबू पांडे व प्रिया उपाध्याय को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

4 of 10
मुख्य अतिथि आयुक्त आनंद कुमार सिंह व डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव ने प्रथम पुरस्कार विजेता आयुष सिंह को सात हजार का चेक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इसी तरह दूसरे स्थान पर रही शिवांगी को पांच हजार, तीसरे स्थान पर रही तमन्ना पांडे को तीन हजार रुपये का चेक व सांत्वना पुरस्कार के रूप में खुशबू साहू व प्रिया उपाध्याय को डेढ़ हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। संचालन संजय सिंह गहरवार ने किया। अतिथियों का स्वागत डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के निदेशक अमरदीप सिंह ने किया।
विज्ञापन

5 of 10
शुरू से ही जोश में रहे प्रतिभागी :
मंडल स्तरीय कार्यक्रम होने के कारण सभी प्रतिभागी अपनी पूरी ऊर्जा और तैयारी के साथ प्रतियोगिता में शामिल होने आए थे। प्रतियोगिता का आरंभ करते हुए जब पहली प्रतिभागी नेहा पांडेय ने विषय के पक्ष में अपनी बात रखी तो ऐसा लगा कि उसकी बात एकदम सत्य है लेकिन जब दूसरे प्रतिभागियों ने विषय के विपक्ष में अपनी बात रखी तो यह धारणा समाप्त हो गई। प्रतिभागियों की बातों को सुनकर सभागार में बैठे श्रोता मनन करने पर विवश हो जा रहे थे।
विज्ञापन

6 of 10
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जाएंगे विजेता :
मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के विजेता अब लखनऊ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। उनको इसके लिए समय व स्थान के बारे में अलग से सूचित किया जाएगा। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि एक प्रतिभागी को छोड़कर सभी प्रतिभागियों ने विषय के विपक्ष में ही अपने विचार रखे और विजेता भी विपक्ष वाले ही रहे।
विज्ञापन

7 of 10
वाद-विाद प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने वाले मिर्जापुर जिले के आयुष सिंह ने का कहना है कि विषय के बारे में बड़ी बातें न कर बुनियादी बातों को ही यदि सामने लाया जाए तो वही तार्किक और उचित होगा। इससे लोगों को बात भी आसानी से समझ में आती है। प्रतियोगिता का विषय बहुत अच्छा था।

8 of 10
वाद-विाद प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहीं सोनभद्र जिले की शिवांगी मिश्रा ने कहा कि यह विषय बहुत अच्छा रहा। मनुष्य सदैव से सामाजिक प्राणी रहा है। यदि प्रतिबंध की बात की जाती है तो यह उसकी सामाजिकता पर प्रतिबंध होता। यही वजह रही कि मैने इस विषय के विपक्ष में बोलना पसंद किया।

9 of 10
वाद-विाद प्रतियोगिता तीसरे स्थान पर रहीं भदोही जिले की तमन्ना पांडेय ने कहा कि प्रतिबंध वास्तव में एक दंड होता है। यह आम नागरिकों के अधिकारों पर एक प्रकार से प्रहार होता है। इस लिए इसका विरोध होना ही चाहिए। विषय का चयन बहुत अच्छा किया गया था। वक्ताओं ने अच्छा प्रयास किया।
विज्ञापन

10 of 10
निर्णायकों ने कठिन निर्णय लिया :
निर्णायक मंडल में शामिल केबी कालेज के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद मिश्र, जीडी बिनानी पीजी कालेज के डॉ. उमेश सिंह व इसी महाविद्यालय की भूगोल की विभागाध्यक्ष डॉ. बीना सिंह ने प्रतिभागियों के विचारों को ध्यान पूर्वक सुना। उनके समक्ष निर्णय की कठिनाई हुई क्योंकि सभी अच्छी तैयारी से आए थे और उन्होंने बढ़िया प्रस्तुति दी। इसके बाद भी निर्णायकों ने अच्छा निर्णय दिया और उनके निर्णय को सभी ने सराहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें