फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में हुआ कराटे कुंभ का शुभारंभ, मानव एकेडमी-अमर उजाला के साथ हो रहा आयोजन

Sat, 14 Dec 2019 09:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
मानव एकेडमी और अमर उजाला फाउंडेशन के के संयुक्त तत्वावधान में कराटे प्रतियोगिता में बच्चे - फोटो : अमर उजाला।
पांचवी ऑल इंडिया ओपन कराटे प्रतियोगिता का आयोजन सिगरा स्टेडियम में किया जा रहा है। अमर उजाला फाउंडेशन और मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट के संयुक्त तत्वावधान में 13-15 दिसंबर तक संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित पांचवी राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में शुक्रवार को रेफरी सेमिनार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
इसमें सिहान कराटे श्रीनिवास (आंध्र प्रदेश), मुख्य तकनीकी निदेशक और सेंसई छत्रपाल नामदेव (मध्य प्रदेश) मुख्य रेफरी मौजूद रहे। इस दौरान रेफरी और जज के बीच वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के नए नियमों पर विचार विमर्श हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
सेमिनार के बाद खिलाड़ियों का भार और आयु का सत्यापन किया गया। शनिवार को सब जूनियर आयु वर्ग का कुमिते एवं काता इवेंट हो रहा है। वहीं रविवार को कैडेट, जूनियर, सीनियर आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पर्यटटन राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी करेंगे। वहीं समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल होंगे।

4 of 5
मानव एकेडमी के महासचिव किसलय मानव ने बताया कि अब तक प्रतियोगिता में 42 टीमों का नामांकन हो चुका है। इस अवसर पर भिक्षु चंदिमा, संदीप सिंह, मोनिका सिंह, डॉ. मेघांकर, ज्योति सिंह, दिव्या पांडेय, अनिता प्रजापति, खुशबू मौर्या, निधिराज गुप्ता, सूरज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इन जगहों के खिलाड़ी होंगे शामिल
प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, बंगाल, हरियाणा, झारखंड, पंजाब, दिल्ली, छत्तीसगढ़, बिहार के साथ ही यूपी के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें