राज्य सभा सांसद अमर सिंह मिशन मोदी अगेन पीएम की बैठक में भाग लेने के लिए यूपी के भदोही और जौनपुर पहुंचे। दोनों जगहों पर उन्होंने भाजपा सरकार की प्रशंसा की तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मायावती को जमकर कोसा। राज्य सभा सांसद के निशाने पर पर सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी आ गए है। अमर सिंह ने उनपर भी तंज कसे। साथ ही विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार क्यों हुई इसपर भी उन्होंने सनसनीखेज बयान दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें....
विज्ञापन
2 of 6
बसपा सुप्रीमो मायावती, अमर सिंह, मुलायम सिंह यादव,
भदोही के रजपुरा के ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा में मिशन मोदी अगेन पीएम की बैठक में भाग लेने आए अमर सिंह ने सपा संरक्षक पर भी तंज कसा। कहा कि मुलायम सिंह यादव भी बहुत सयाने हैं। वे भीड़ देख कर किधर भी जा सकते हैं, जैसा कि उन्होंने शिवपाल यादव के कार्यक्रम में किया। कहा कि मैं उन्हें करीब से जानता हूं वे अपने बेटे के आगे किसी को आगे नहीं आने देंगे। यह कहते हुए चुटकी भी ली कि अब उन्हें अपने दूसरे बेटे प्रतीक के बारे में भी सोचना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 6
अमर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
अमर सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्ष का महागठबंधन खड़ा नहीं हो पाएगा। वजह कि सभी में इंजन बनने की चाह है। मायावती गठबंधन की मुखिया बनना चाहेंगी तो बबुआ सभी डिब्बे को अपने पास रखना चाहेगा। कितने डिब्बे किसके खाते में जाएं इसे लेकर गठबंधन फेल हो जाएगा।
4 of 6
अमर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि मायावती कांग्रेस को 20 सीट भी नहीं देना चाहेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर उनका खूब गुणगान किया और कहा कि 20 चोर मिल कर एक ईमानदार की छवि खराब करना चाहते हैं। अच्छे कार्यों के लिए जनता फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगी। लोकसभा चुनाव में भाजपा फायदे में रहेगी।
विज्ञापन
5 of 6
अमर सिंह
जौनपुर के वाजिदपुर स्थित उत्सव मोटल में सोमवार को आयोजित मिशन मोदी अगेन पीएम कार्यक्रम में शिरकत करने आए राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने कहा कि एससी-एसटी कानून लागू करने की वजह से पांच प्रदेशों में भाजपा की हार हुई है।उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में छह लाख लोगों ने नोटा के पक्ष में मत दिया है। अमर सिंह ने कहा कि भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदलकर जो एससी एसटी कानून बनाया वह लोगों को रास नहीं आ रहा है।
राजस्थान में हुई हार पर उन्होंने कहा कि वहां का परिणाम आनंदपाल सिंह का फर्जी एनकाउंटर और जोधपुर में राजपूतों पर दलितों द्वारा किए गए हमले का नतीजा है। पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने गरीब मरीजों के इलाज के लिए पांच लाख का क्रेडिट कार्ड दिया है। अमर सिंह ने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में कमल नहीं खिला तो बबुआ और बुआ के राज में एससी-एसटी कानून सर्वणों के लिए भारी पड़ेगा।