फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर सिंह बोले, अखिलेश का स्वभाव है डंक मारना, इस नेता को बताया सपा का खलनायक

Thu, 20 Sep 2018 11:29 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
1 of 5
अमर सिंह व अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने बुधवार को एक बार फिर से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव पर हमला बोला है। उन्होंने एक गीत की पैरोडी ...कि रामचंद्र कह गए सिया से ऐसा कलियुग आएगा, बेटा अखिलेश राज करेगा, बूढ़ा मुलायम जंगल जाएगा, सुनाकर कहा कि अखिलेश का स्वभाव डंक मारना है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
 
विज्ञापन

2 of 5
amar singh - फोटो : amar ujala

राज्यसभा सांसद अमर सिंह जौनपुर के टीडी कॉलेज में एक समारोह में भाग लेने आए थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिस दल और जिस अतीत के पन्ने को वह फाड़ चुके हैं, उसे बार-बार पढ़ने के लिए उनसे क्यों कहा जाता है। कहा कि अखिलेश यादव को दाखिला दिलाने आस्ट्रेलिया गया। उनको टिकट दिलाया, सपा का अध्यक्ष बनवाया। अमर सिंह ने कहा कि अखिलेश का स्वभाव डंक मारना है और हमारा स्वभाव सबके साथ स्नेहिल संबंध रखने का है। ऐसा कोई सगा नहीं जिसको अखिलेश ने ठगा नहीं। 
विज्ञापन

3 of 5
अमर सिंह - फोटो : amar ujala

कहा कि अखिलेश मुलायम सिंह यादव को टिकट दें या न दें लेकिन उनका आदर करें। पिता का अपमान करने वालों का जनमानस में कोई स्थान नहीं है। जब तक इस पार्टी में रामगोपाल जैसे खलनायक रहेंगे, तब तक यह विध्वंस और विघटन होगा। यह पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति करती है।

4 of 5
amar singh

 आजम खां जैसे व्यक्ति को प्रश्रय देती है जो अमर्यादित टिप्पणियां करते हैं, उनके विचार गंदे हैं। आजम खान ने मेरे पत्नी और बेटियों के बारे में अभद्र टिप्पणी की है। इसकी सीडी मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक को सौंप दी है। कार्रवाई का इंतजार है। यदि यहां से कार्रवाई नहीं हुई तो दिल्ली में मुकदमा करवाऊंगा। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में उनके साथ न्याय होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amar Singh Interview

Next
AU ऐप में पढ़ें