अपनी फिल्म जॉली एलएलबी टू की शूटिंग के दौरान पहली बार बनारस आए बालीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार पूरी तरह से बनारसी रंग में रच बस गए थे। इस दौरान उन्होंने बनारस के विश्व प्रसिद्ध घाटों पर जहां जमकर मस्ती की वहीं गंगा में पूण्य की डुबकी भी लगाई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
अभिनेता अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
बालीवुड स्टार अक्षय कुमार का यह बनारसी अंदाज यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। अक्षय कुमार ने बुधवार देर शाम जॉली एलएलबी टू के वाराणसी में शूटिंग का एक वीडियो लिंक ट्वीट किया।
इसमें उन्होंने कहा, जॉली एलएलबी 2 की शूटिंग के दौरान के बनारस निश्चित रुप से मेरे लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र था। यह बनारस की की मेरी पहली यात्रा थी। इस दौरान गंगा में डूबकी लगाने से अच्छा कुछ भी नहीं हो सकता था।
4 of 7
Akshay Kumar
- फोटो : अमर उजाला
यूट्यूब पर पोस्ट किए गए अक्षय कुमार के इस वीडियो को करीब 24 घंटे में 80 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं अक्षय के इस ट्वीट को चार हजार 300 लोगों ने लाइक किया और 861 लोगों ने रिट्वीट किया है।
विज्ञापन
5 of 7
Akshay Kumar
- फोटो : अमर उजाला
जॉली एलएलबी-2 मे अक्षय एक वकील का किरदार निभाते नजर आएंगे। गतवर्ष सितंबर माह में उन्होंने यहां गंगा के घाटों पर शूटिंग की थी। वीडियो में दिखाया गया है कि सितंबर में गंगा का बहाव काफी तेज होने के बावजूद अक्षय कुमार गंगा में डूबकी लगाते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
Akshay Kumar
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने गंगा में तैरकर शूटिंग भी की थी। फिल्म के डायरेक्टर सुभाष कपूर ने बताया कि गंगा में शूटिंग के लिए अक्षय कुमार को डुप्लीकेट की मदद लेने की सलाह दी गई थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि गंगा को पवित्र माना जाता है और खुद ही शूटिंग करुंगा।
सुभाष कपूर ने बताया कि एक बार जब अक्षय कुमार गंगा में कूद गए तो उन्होंने स्थानीय लोगों से ज्यादा बढ़िया तैराकी की। अक्षय ने नाव पर से बीच गंगा में पतंग उड़ायी और क्रिकेट भी खेला था। जॉली एलएलबी-2 अगले माह 10 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी। अक्षय का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- http://www.amarujala.com/video/entertainment/bollywood-star-akshay-kumar-did-stund-in-holy-river-ganga