समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी छोटे दलों को साथ लेकर चुनाव के परिणाम अपने पक्ष में करने की तैयारी में जुट गए हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज बनारस के कटिंग मेमोरियल इंटर कालेज के मैदान में जनवादी सोशलिस्ट पार्टी द्वारा आयोजित सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्वाभिमान रैली में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने आ रहे हैं। आगे की स्लाइड्स देखें...
विज्ञापन
2 of 6
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
अगले साल 2019 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको देखते हुए समाजवादी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। अखिलेश यादव ‘स्वाभिमान रैली’ के मंच से लोकसभा चुनाव के लिए शखनांद कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
अखिलेश यादव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र में होने वाली जनवादी सोशलिस्ट पार्टी की रैली में अखिलेश यादव का शामिल होना बड़ा संकेत है कि सपा अगले साल के चुनाव की तैयारी के लिए पूर्वांचल में बिगुल फूंकने को तैयार है। सपा अध्यक्ष भले ही इस कार्यक्रम में शामिल होने आ रहें हो लेकिन रैली स्थल पर न तो सपा का झंडा होगा और न ही पार्टी कार्यकर्ता उनके नाम के नारे लगाएंगे।
4 of 6
अखिलेश यादव
सपा के जिला एवं महानगर इकाई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सभा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। लखनऊ के नेता भी कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियों में जुटे हैं। आसपास के जिलों के लोगों से भी संपर्क किया जा रहा है। चौहान समाज के लोगों की भारी संख्या में सहभागिता होने जा रही है।
विज्ञापन
5 of 6
अखिलेश यादव
मछली शहर के पूर्व सांसद तूफानी सरोज के नेतृत्व में पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र, डा. रामबालक पटेल आदि ने पिंडरा ब्लाक में जनसंपर्क कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष डा. पीयूष यादव और महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने अलग-अलग नेताओं की टीमें बनाकर क्षेत्र में जन संपर्क करने को कहा है।
अखिलेश आज सुबह 10:45 बजे विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। 11:15 बजे वह छोटी कटिंग मैदान पर पहुंचेंगे जहां वह एक घंटे रहेंगे। 12:50 बजे वह बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां से वह मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।