फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव बोले- किसी गरीब का नाम नहीं हो सकता 'मोदी'

Fri, 16 Feb 2018 04:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
1 of 5
गाजीपुर में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पीएनबी बैंक घोटाले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि घोटालेबाज उद्योगपति देश के गरीब का पैसा लेकर विदेश भाग जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी गरीब आदमी का नाम मोदी हो नहीं हो सकता। मोदी तो उद्योगपति और संपन्न लोगों  का नाम होता है। वो शुक्रवार को यूपी के पूर्व पर्यटन मंत्री ओपी सिंह के पिता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने गाजीपुर पहुंचे थे। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें...
विज्ञापन

2 of 5
Akhilesh Yadav

गाजीपुर के अंधऊ एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि  केंद्र सरकार की साजिश से ही पीएनबी बैंक में हजारों करोड़ का घोटाला हुआ। केंद्र में बैठी सरकार इस मामले में मौन है। भाजपा सरकार केवल उद्योगपतियों को पैसा दे रही है और उद्योगपति पैसा लेकर विदेश भाग जा रहे हैं। भाजपा सरकार ने गरीबों को धोखा दिया है। उन्हें जनता को हिसाब देना होगा। सपा सुप्रीमो यहीं नहीं रुके। उन्होंने केंद्र सरकार के बाद यूपी की योगी सरकार पर भी हमला किया। 
विज्ञापन

3 of 5
अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर है। अपराधी दिन दहाड़े हत्या कर सत्ता का संरक्षण पाकर सरेआम घूम रहे हैं। फर्जी इनकाउंटर हो रहे हैं। एक साजिश के तहत 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने से वंचित किया जा रहा है जिससे कि उनको रोजगार न देना पड़े।

4 of 5
akhilesh yadav - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री  ने कहा कि भाजपा राज में देश और प्रदेश वर्षों पीछे चले गये हैं। केंद्र और प्रदेश सरकारें महंगाई रोकने में पूरी तरह से विफल है। जनता की गाढ़ी कमाई, पूंजीपतियों के घराने लूट रहे हैं। भाजपा की नीतियां उद्यागपतियों के हित में है। देश के एक प्रतिशत आबादी के पास 73 प्रतिशत संपत्ति है। भाजपा के नीतियों के कारण आर्थिक व समाजिक गैर बराबरी बढ़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कहा कि कहा कि सपा की कोशिश रहेगी सभी दल गठबंधन के लिए साथ आएं।  सपा की कोशिश रहेगी बीजेपी किसी भी तरह न जीतने पाए। उपचुनाव को लेकर सपा प्रत्याशियों के चयन में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि योगी सरकार केवल समाजवादी सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर शिलान्यास व उद्घाटन कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें