सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : फाइल
अग्निपथ योजना को लेकर सपा प्रमुख ने कहा कि मैं इसका पुरजोर विरोध कर रहा हूं और आगे भी करूंगा। नौजवानों से भी मैं अपील करूंगा कि वे सभी इसका विरोध करें। कहा कि बनारस, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, पूर्वांचल के साथ प्रदेश के युवाओं का सपना होता है कि वह वर्दी पहन कर सीमा पर देश की रक्षा करें। ये सरकार ने युवाओं से जुनून भी छीनने का प्रयास किया है।