काशी में एयर शो का आगाज बृहस्पतिवार को हो गया है। नमो घाट से लेकर अस्सी घाट तक दर्शकों की भारी भीड़ पहुंची है। आंखों के सामने लड़ाकू विमानों को गुजरते देख लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है।
शिव की नगरी काशी में नमो घाट पर आसमान में बृहस्पतिवार की सुबह एक साथ सैकड़ों विमानों ने उड़ान भरा तो हजारों निगाहें आसमान पर टिक गईं। कुछ ही पलों में विमान नीचे आए, तेजी से पलटे और फिर ऊंचाई की ओर बढ़ गए। विमानों की लकीरों ने आसमान में तिरंगे की आकृति बनाई तो दर्शक रोमांचित हो उठे। गंगा के ऊपर आसमान में पहली बार काशी वायुसेना के शौर्य की साक्षी बनी। इस दौरान राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000 और तेजस जैसे लड़ाकू विमानों ने अपनी रफ्तार और युद्धक क्षमता का प्रदर्शन किया। तस्वीरों में देखें- झलकियां...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
एयर शो देखते लोग
- फोटो : अमर उजाला
एयर शो देखने के लिए नमो घाट से लेकर अस्सी व दशाश्वमेध के साथ ही सभी घाटों पर लोगों की भीड़ रही। इस दौरान लोगों ने आंखों के सामने विमानों का करतब देख कहा कि ये पल ऐतिहासिक है। बच्चों में काफी उत्साह दिखा।
विज्ञापन
3 of 8
एयर शो देखते लोग
- फोटो : अमर उजाला
एयर शो देखने पहुंचे दर्शकों की भीड़ को देखते हुए जिले की पुलिस व प्रशासन की ओर से कड़ी व्यवस्था की गई है। जमीन से लेकर आसमान तक कड़ा सुरक्षा पहरा है।
4 of 8
एयर शो देखते लोग
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि एयर शो में देश के 12 एयरबेस से 100 लड़ाकू विमान उड़ान भरेंगे। इनमें 52 लड़ाकू, 15 परिवहन, एक विंटेज विमान और 32 हेलिकॉप्टर शामिल रहेगा। भारतीय वायुसेना का गरुड़ विशेष बल भी प्रदर्शन का हिस्सा होगा। बोइंग सी-17 ग्लोबमास्टर थ्री सूर्य किरण के 9 विमानों संग फॉर्मेशन करेगा।
विज्ञापन
5 of 8
एयर शो देखते लोग
- फोटो : अमर उजाला
आज एयर शो का पहला दिन है। वहीं 24 और 25 अक्तूबर को भी आयोजन होना है। ऐसे में शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। मालवाहक वाहनों, रोडवेज व प्राइवेट बसों का संचालन शहर के अंदर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
6 of 8
एयर शो देखते लोग
- फोटो : अमर उजाला
एयर शो देखने के लिए काशी के विभिन्न घाटों पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। इस दौरान विदेशी पर्यटक भी एयर शो देखने के लिए घाटों पर पहुंचे।
विज्ञापन
7 of 8
एयर शो देखते लोग
- फोटो : अमर उजाला
एयर शो देखने के लिए राजघाट-प्रह्लाद घाट की सीढ़ियों पर भारी संख्या में लोग बैठे रहे। कड़ी धूप में भी लोग डटे रहे। दर्शकों ने कहा कि बहुत मजा आ रहा है। जिन लड़ाकू विमानों को टीवी पर देखते थे, उसे आंखों के सामने देख रहे हैं।