फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: अजान और हर-हर महादेव की गूंज के बीच ऐतिहासिक भरत मिलाप संपन्न, भावविभोर हुए लोग

Thu, 22 Oct 2026 11:46 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ में राम-रहीम के साथ भरत और राम के मिलाप के मिलन को देखने के लिए शाही कटरा मस्जिद के मैदान में महिला और पुरुषों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे। 
विज्ञापन
1 of 5
भरत मिलाप - फोटो : अमर उजाला
गंगा-जमुनी तहजीब के आधार पर वर्षों से चला आ रहा यूपी के मऊ शहर का ऐतिहासिक भरत मिलाप बृहस्पतिवार की सुबह संपन्न हुआ। ऐतिहासिक भरत मिलाप के लिए नगर का शाही कटरा का मैदान मिनी अयोध्या के रूप में तब्दील हो गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भरत मिलाप - फोटो : अमर उजाला
राम-रहीम के साथ भरत और राम के मिलाप के मिलन को देखने के लिए शाही कटरा मस्जिद के मैदान में महिला और पुरुषों की भारी भीड़ उमड़ी। भरत मिलाप के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे। 
विज्ञापन

3 of 5
भरत मिलाप - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार तड़के साढ़े चार बजे पुष्पक विमान शाही कटरा मस्जिद के दक्षिणी तरफ पहुंचा। इस दौरान वन से लौटे प्रभु श्री राम का रथ पुराने जमाने से चली आ रही परंपरा के तहत शाही कटरा मस्जिद के द्वार को तीन बार छू कर आगे बढ़ गया। 

4 of 5
भरत मिलाप - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भरत प्रभु श्रीराम के आने में विलंब होने पर विलाप करने लगते हैं। तभी हनुमान वहां पहुंचते है और वहां भरत हनुमान का संवाद होता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भरत मिलाप - फोटो : अमर उजाला
हनुमान ने जैसे ही प्रभु श्रीराम के आने का संदेशा भरत जी को दिया उनके आंखों से अश्रुधारा बह उठती है। जिसके बाद भरत हनुमान जी को गले से लगा लेते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए गगनभेदी जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें