vishal pandey
- फोटो : amar ujala
सार्जेंट विशाल की खबर काशीपुर कुरहुआ स्थित उनके पैतृक गांव में रहने वाले पट्टीदारों और ग्रामीणों को मिली तो सभी अवाक रह गए। चचेरे चाचा ओम प्रकाश पांडेय, दादी सावित्री देवी, चचेरे भाई धर्मेंद्र पांडेय और चाची शारदा पांडेय की आंखों से आंसू बहने लगे। पड़ोसी चाचा ग्राम प्रधान अनिल पांडेय ने बताया कि विनम्र स्वभाव वाले विशाल एक साल पहले गांव आए थे और कुल देवता की पूजा करके गए थे। उधर, पट्टीदारों और ग्रामीणों में गुस्सा भी देखने को मिला। सभी का कहना था कि सरकार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे। भारत सरकार पाकिस्तान को इस कदर विवश कर दे कि आतंकवाद की कमर टूट जाए।