पुलिस मुठभेड़ में मारा गया रोशन गुप्ता उर्फ किट्टू
- फोटो : अमर उजाला
सराफा कारोबारियों ने राहत की सांस ली, जताई खुशी
वर्ष 2011 से रंगदारी वसूलने के लिए कुख्यात किट्टू की मौत पर सराफा कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। किट्टू के निशाने पर सराफा कारोबारियों के साथ ही ठेकेदार और डॉक्टर भी रहते थे। दिसंबर 2012 में किट्टू अपने गिरोह के सरगना सनी सिंह के साथ सैदपुर क्षेत्र के आभूषण कारोबारी अजय बरनवाल और विजय बरनवाल की हत्या करने के बाद लाखों रुपये मूल्य के जेवर लूट लिया था।
इस घटना ने पूरे पूर्वांचल के सराफा कारोबारियों को भयभीत कर दिया था। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि सराफ, उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष कमल कुमार सिंह, वाराणसी व्यापार मंडल के महामंत्री प्रमोद अग्रहरि, व्यापार मंडल के आईटी सेल अध्यक्ष संतोष सिंह, महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा ने पुलिस की कार्रवाई पर खुशी जताई। कहा कि पुलिस की कार्रवाई ऐसी हो कि बदमाशों में तगड़ा संदेश जाए।