फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे अरसे बाद दो दिन ईद का गवाह बना बनारस, कोविड प्रोटोकॉल के साथ मस्जिदों में अदा की गई नमाज

Thu, 13 May 2021 08:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दो कमेटियों के अलग-अलग फैसलों के कारण बनारस फिर से दो ईद का गवाह बन गया।
जुमेरात को बनारस के कई मुस्लिम मोहल्लों में ईद मनाई गई। शहर काजी मौलाना गुलाम यासीन के ऐलान के बाद बृहस्पतिवार की सुबह कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार ईद की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
1 of 7
कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार ईद की नमाज अदा की गई - फोटो : अमर उजाला
खुश रहो ईद आई, तुम्हारी कल, हमारी आज आई...। कुछ ऐसा ही नजारा शहर के मुस्लिम समुदाय में नजर आया। दो कमेटियों के अलग-अलग फैसलों के कारण बनारस फिर से दो ईद का गवाह बन गया।
विज्ञापन

2 of 7
मस्जिदों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहे। - फोटो : अमर उजाला
जुमेरात को बनारस के कई मुस्लिम मोहल्लों में ईद मनाई गई। शहर काजी मौलाना गुलाम यासीन के ऐलान के बाद बृहस्पतिवार की सुबह कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान मस्जिदों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहे।
विज्ञापन

3 of 7
कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार पांच लोगों ने ही ईद की नमाज अदा की। - फोटो : अमर उजाला
 कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार पांच लोगों ने ही ईद की नमाज अदा की। नमाज के दौरान लोगों ने कोरोना के खात्मे और कोरोना मरीजों की शिफा के दुआएं की। इसके बाद शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए लोगों ने दूर से ही एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

4 of 7
जुमे को इश्तेमाई रुइयते हेलाल कमेटी से इतेफाक रखने वाले ईद की खुशियां मनायेंगे। - फोटो : अमर उजाला
बाकी लोगों ने घरों के अंदर ही शुकराने की नमाज अदा की। शहर काजी से इतेफाक रखने वालों ने मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। सिगरा क्षेत्र की 20 से 30 फीसदी मस्जिदों में ईद की नमाज हुई वहीं भेलूपुर क्षेत्र की 80 मस्जिदों में से तकरीबन 50 से 60 में ईद की नमाज अदा किए जाने का दावा किया गया। 
विज्ञापन

5 of 7
ईद के मौके पर नमाज पढ़ते राजस्थान के कांग्रेसी विधायक - फोटो : ANI
ऐसे ही अन्य जगहों में भी कहीं नमाज अदा हुई तो कहीं लोगों ने 30 वां रोजा रखा। जुमे को इश्तेमाई रुइयते हेलाल कमेटी से इतेफाक रखने वाले ईद की खुशियां मनायेंगे। देश भर में जुमे को ही ईद होगी।

 
विज्ञापन

6 of 7
eid - फोटो : अमर उजाला
सैय्यद यासीन ने बताया कि यह पहला मसला नहीं जब दो दिन ईद मनाई जा रही है। आठ साल पहले भी बनारस में दो ईद हुई थी। दरअसल बनारस में शहर काजी मौलाना गुलाम यासीन के एलान के बाद जुमेरात को कुछ लोगों ने ईद मनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ईद - फोटो : self
इज्तेमाई रुयते हेलाल कमेटी बनारस ने बुधवार को एलान किया था कि ईद का चांद नहीं दिखा लिहाजा ईद अब जुमे को मनाई जाएगी। इस ऐलान के कुछ ही देर बाद शहर काजी मौलाना गुलाम यासीन के लेटर पैड पर एक ऐलान वायरल हुआ जिसमें कहा गया कि चांद देखे जाने की तस्दीक हो गई है। लिहाजा जुमेरात को ईद होगी। इस एलान के बाद शहर बनारस में अहले सुन्नत की दो ईद हो गई। गवाहों का वीडियो भी रात से ही वायरल होता रहा जिसमें उन लोगों ने चांद की शहर काजी के यहां तस्दीक की। तस्दीक के दौरान शहर के मायनाज उलेमा भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें