बनारस में आजकल पोस्टर लगाने का मामला लगातार सामने आ रहा है। गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमले को लेकर पोस्टर वॉर शांत ही हुआ था कि अब शिवसेना ने स्वामी सानंद की मौत को लेकर पोस्टर लगाया है। आगे की मौत में देखें तस्वीरें.....
विज्ञापन
2 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
शिवसेना ने रविवार को शहर भर में पोस्टर लगाकर स्वामी सानंद की मौत की सीबीआई जांच की मांग की है। शिवसेना नेता अरुण पाठक ने बताया कि सामनेघाट से लेकर गंगा घाट, रवींद्रपुरी, दुर्गाकुंड, लंका आदि क्षेत्रों में पोस्टर लगाए गए हैं। मांग पूरी नहीं हुई तो आने वाले दिनों में प्रदेश भर में पोस्टर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
अरुण पाठक ने कहा कि सानंद की बीते 11 अक्तूबर को निधन हो गया था। इसके बाद गंगा भक्तों के साथ हिंदू जनमानस में केंद्र सरकार के प्रति गहरा रोष है। सानंद के साथ हुए इस हादसे के बाद तरह-तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर तो कई संगठनों ने सत्ता, सरकार और ब्यूरोक्रेसी को ही सानंद की मौत का जिम्मेदार ठहरा दिया है।
4 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
अरुण पाठक ने बताया कि स्वामी सानंद ने गंगा की अविरलता व निर्मलता के लिए एक अधिसूचना भी जारी की है जिसका नाम राजपत्र है। पांच पन्ने की इस अधिसूचना में उन्होंने गंगा के लिए नियम बनाए हैं, जिसका खुलासा बहुत जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बीते दिनों गंगा की सफाई के लिए अनशन कर रहे पर्यावरणविद जीडी अग्रवाल का मौत हो गई थी जिसको लेकर काफी सवाल उठे रहे थे। बता दें कि प्रोफेसर जीडी अग्रवाल (स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद) की बीते 11 अक्टूबर को मौत के बाद गंगा भक्तों में भी केंद्र सरकार के प्रति गहरा रोष है।
गंगा की अविरलता और निर्मलता को बनाए रखने के लिए विशेष एक्ट पास कराने की मांग को लेकर 22 जून से आमरण अनशन पर बैठे स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद (प्रो. जीडी अग्रवाल) का गुरुवार दोपहर बाद एम्स ऋषिकेश में निधन हो गया।