फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी से जुड़े छात्रों की पिटाई से गर्म हुआ माहौल, पुलिस के बयान से अगल है छात्रों का आरोप

Thu, 11 Apr 2019 11:51 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
छात्रों को समझाने की कोशिश करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से पीटा। इस झड़प में छह छात्र और जो पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं, रात करीब 11 बजे पुलिस ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और काशी विद्यापीठ के हॉस्टलों में चेकिंग शुरू की। वहीं इस झड़प को लेकर छात्रों का कुछ और ही कहना है। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
 
विज्ञापन

2 of 5
लाठी चार्ज करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक तेलियाबाग चौकी पर दो युवतियों ने शिकायत की थी कि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के समीप दो युवक छींटाकशी कर रहे थें। चेतगंज थाना पुलिस दोनों आरोपी युवकों को थाने ले आई और शांतिभंग के आरोप में दोनों को थाने में बैठा दिया। इसके कुछ देर बाद संस्कृत विश्वविद्यालय और काशी विद्यापीठ के एबीवीपी से जुड़े छात्र थाने पहुंच गए। छात्रों का कहना था कि तहरीर नहीं दी गई है इसलिए दोनों को छोड़ दिया जाए। पुलिस के इनकार करने पर छात्र थाने के सामने बैठकर प्रदर्शन करने लगे। करीब घंटे भर प्रदर्शन के दौरान दोनों ओर से कहासुनी जारी रही। आरोप है कि इसी बीच चेतगंज इंस्पेक्टर दिनेश प्रकाश पांडेय ने पुलिसकर्मियों के साथ छात्रों को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई में छह छात्रों और दो पुलिसकर्मियों को चोट आई है।
विज्ञापन

3 of 5
लाठी चार्ज करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उधर, पिटाई मामले में छात्रों ने पुलिस को कसूरवार ठहराया है। काशी विद्यापीठ के पुस्तकालय मंत्री अमित यादव ने बताया कि एबीवीपी से जुड़े छात्र चेतगंज थाने पर एक कार्यक्रम के आयोजन के लिए इजाजत लेने गए थे। इस दौरान चेतगंज इंस्पेक्टर ने उनके साथ अभद्रता की और इजाजत देने से मना कर दिया। जब छात्रों ने विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें धक्का मार कर थाने से बाहर कर दिया। इसके बाद नाराज छात्र थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। अचानक इंस्पेक्टर चेतगंज और अन्य पुलसकर्मियों ने उन्हें लाठियों से पीटना शुरू कर दिया।  

4 of 5
छात्रों की पिटाई की घटना के बाद शहर के पांच थानों की फोर्स, एक कंपनी पीएसी और स्वाट टीम के साथ तीन क्षेत्राधिकारी चेतगंज थाने पहुंचे। रात करीब ग्यारह बजे पुलिस ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और काशी विद्यापीठ के हॉस्टलों में चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान पुलिस को सब कुछ सामान्य मिला। इसके बाद पुलिस ने चेतगंज क्षेत्र में पैदल गश्त की। इससे पहले छात्रों की पिटाई के दौरान चेतगंज थाने के सामने और आसपास के क्षेत्र में भगदड़ मच गई थी। प्रदर्शन और फिर छात्रों की पिटाई के कारण लहुराबीर चौराहा से चेतगंज मार्ग पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस और छात्रों के बीच चला लाठी-डंडा - फोटो : अमर उजाला
चेतगंज थाने के बाहर धरना दे रहे छात्रों की पुलिस ने पिटाई के दौरान बिजली गुल हो गई। इससे भगदड़ मच गई और कुछ पुलिसकर्मी गिर कर घायल हुए तो कुछ ने लाठियों से अपने साथियों पर ही प्रहार कर दिया। हालांकि घायल पुलिसकर्मियों का कहना था कि उन पर छात्रों ने हमला किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें