फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वैन हादसाः बिलखते मासूमों को देख छलकी 'सीता मां' की ममता, आग में झुलस रहे बच्चों की बचाई जान 

Sun, 13 Jan 2019 01:32 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
विज्ञापन
1 of 6
bhadohi - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के भदोही में जहां एक तरफ स्कूल वैन चालक ने बच्चों को मौत के मुंह में ढकेल दिया, वहीं एक मां की ममता छलक उठी। मां से रहा नहीं गया और स्कूल वैन में बिलख रहे मासूमों को बचाने के लिए अपनी परवाह न करते हुए वह आग की तरफ बढ़ी और बच्चों को बचाने लगी। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
bhadohi - फोटो : amar ujala
ज्ञानपुर में नथईपुर रोड पर गोसाईं बाजार निवासी सुशील दुबे किराए के मकान में एससी कान्वेंट स्कूल चलाता है। स्कूल की न तो मान्यता है न ही अन्य मानक पूरे होते हैं। बताया जाता है कि नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए कोचिंग की आड़ में पहली से पांचवीं तक कक्षाएं संचालित हो रहीं थीं। बच्चों के आने-जाने के लिए एक मारुति वैन लगाई गई थी। 

 
विज्ञापन

3 of 6
bhadohi - फोटो : amar ujala
शनिवार को चालक वैन से बच्चों को लेने गया था। शिवरामपुर, भगवास आदि गांवों के बच्चों को लाने के बाद वह लखनो में एक बच्चे को लेने गया था। वहां बैक करते समय रसोई गैस सिलेंडर से संचालित वैन में गैस रिसाव होने से आग लग गई। उस समय वैन में 19 बच्चे सवार थे। आग लगने के बाद चालक वैन का गेट लॉक स्थिति में ही छोड़कर फरार हो गया। 

 

4 of 6
bhadohi - फोटो : amar ujala
वैन जलने लगी तो उसमें मौजूद बच्चे छटपटाने लगे। मौके पर मौजूद सीता शुक्ला (55) और उनकी बहू सुमन ने दौड़कर बच्चों को निकालने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों ने रंबा की मदद से वैन का गेट तोड़ा, लेकिन, तब तक सभी बच्चे झुलस चुके थे। बच्चों को निकालने में महिला के अलावा उनके पति जयशंकर भी झुलस गए। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस और पुलिस को घटना की सूचना दी। काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने खुद ही बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया। 

 
विज्ञापन

5 of 6
bhadohi - फोटो : amar ujala
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद 13 बच्चों और महिला सीता को बीएचयू रेफर किया गया। जानकारी मिलने के बाद डीएम राजेंद्र प्रसाद, पुलिस अधीक्षक राजेश एस, एएसपी डॉ. संजय कुमार, एसडीएम ज्ञानपुर अमृता सिंह, सीओ यादवेंद्र समेत तमाम प्रशासनिक और पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। उधर नाराज ग्रामीणों ने लखनो में ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग पर जाम लगा दिया। वे स्कूल प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घायल स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
डीएम के समझाने पर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। बीएसए और एआरटीओ की तहरीर पर स्कूल प्रबंधक सुशील दुबे, इब्राहिमपुर निवासी वैन चालक मनोज यादव और वैन स्वामी अशोक दुबे के खिलाफ केस दर्ज किया गया। डीएम राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। आग कैसे लगी, इसका पता लगाया जाएगा। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें