दिल्ली से माल खरीदने जा रहे स्पेयर पार्ट्स कारोबारी के दो सेल्समैन से बुधवार सुबह करीब 10:15 बजे संपर्क क्रांति ट्रेन में तीन बदमाशों ने चाकू और तमंचों के बल पर लाखों रुपये लूट लिए। बिलासपुर में ट्रेन की रफ्तार कम होते ही बदमाश उतरकर फायरिंग करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
1 of 11
रामपुर के बिलासपुर इलाके में लूट के शिकार पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली से माल खरीदने जा रहे स्पेयर पार्ट्स कारोबारी के दो सेल्समैन से संपर्क क्रांति ट्रेन में लाखों रुपये की लूट का मामला सामने आया है। रामपुर में बुधवार की सुबह करीब दस बजे संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सेल्समैन के साथ लूटपाट करने वाले बदमाश पहचान छुपाने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधे थे।
तीनों के हाथ में तमंचे और चाकू थे। अब तक की पड़ताल में जो सामने आया है उसके मुताबिक बदमाश रुद्रपुर से ही ट्रेन में सवार हुए और बिलासपुर स्टेशन से पहले लूटपाट की थी, लेकिन खास बात यह है कि बदमाश इतने बेखौफ थे कि तमंचे लेकर ट्रेन में सवार हो गए। उन्हें यह भी डर नहीं था कि रेलवे स्टेशन पर पकड़े न जाएं।
यूं तो रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के तमाम संसाधन हैं। जीआरपी और आरपीएफ तो रहती ही है, साथ ही मेटल डिटेक्टर भी लगे रहते हैं, फिर भी यह बदमाश असलहे लेकर ट्रेन में सवार हो गए। बिलासपुर स्टेशन से पहले ही वारदात को अंजाम दिया और जब ट्रेन धीमी हुई तो कूदकर भाग गए।
विज्ञापन
2 of 11
रामपुर के बिलासपुर स्टेशन पर कारोबारी के कर्मचारियों से लूट।
- फोटो : संवाद
असिस्टेंट कमांडेंट ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात के बाद जीआरपी के असिस्टेंट कमांडेंट सुखवंत सिंह बुधवार दोपहर करीब एक बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने अपने मातहतों से वारदात के बारे में पूरी जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
3 of 11
माैके पर पहुंचे कारोबारी
- फोटो : संवाद
घटना से अनभिज्ञ दिखे स्टेशन अधीक्षक
स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में दिनदहाड़े सात लाख रुपये दो लोगों से लूटे जाने की वारदात के बाबत स्टेशन अधीक्षक शैलेश कुमार यादव ने बताया कि घटना के बाद उनके पास कोई नहीं आया था और न ही उन्हें घटना के बारे में कोई जानकारी है।
4 of 11
घटना के बाद जांच करती जीआरपी
- फोटो : संवाद
किसी दूसरे यात्री को छुआ तक नहीं बदमाशों ने
बदमाशों ने केवल स्पेयर पार्ट्स कारोबारी के सेल्समैन से ही लूटपाट की। बाकी किसी यात्री को छुआ तक नहीं। इससे भी साफ है कि बदमाशों को पूरी जानकारी थी कि सेल्समैन के पास रकम है। यह माल लेने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। माना जा रहा है कि बदमाशों ने पूरी रेकी की थी।
विज्ञापन
5 of 11
बिलासपुर रेलवे स्टेशन
- फोटो : संवाद
रुद्रपुर से लेकर बिलासपुर तक सीसीटीवी खंगाल रही जांच टीम
आरपीएफ, जीआरपी और बिलासपुर पुलिस की संयुक्त टीम पूरे मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ ही बिलासपुर क्षेत्र में जहां से आरोपी भागे, उसके आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच पुलिस कर रही है। जीआरपी के थाना प्रभारी ईश्वर चंद्र के अनुसार वारदात का पर्दाफाश करने के लिए उच्चाधिकारियों ने चार टीमों का गठन किया है। सभी टीमें अलग-अलग दिशा में कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
6 of 11
घटनास्थल पर पहुंचे कारोबारी और जांच करते कर्मी
- फोटो : संवाद
कमर में तमंचा सटा दिया और कहा- चुपचाप दरवाजे की तरफ चलो
बदमाशों को पता था कि हमारे पास सात लाख रुपये हैं। रुद्रपुर स्टेशन से ही तीन लोग हमारे साथ मुंह पर कपड़ा बांधे हुए ट्रेन में चढ़े और इसके बाद वह ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े हो गए। ये बात पीड़ित ऋतिक मंडल और साहिब सिंह ने बताई। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर से तीन किलोमीटर ट्रेन चलने के बाद वह हमारे अगल-बगल आकर खड़े हो गए। तीसरा व्यक्ति दरवाजे के पास खड़ा रहा। वह यह देखता रहा कि कहीं आरपीएफ किसी डब्बे में तो नहीं है। जैसे ही ट्रेन बिलासपुर पहुंचने वाली थी। दो लोगों ने हम पर तमंचा सटा दिया और कहा कि दरवाजे की तरफ चुपचाप चलो।
विज्ञापन
7 of 11
बिलासपुर स्टेशन से गुजरती ट्रेन
- फोटो : संवाद
यह कहते हुए वे हमें ट्रेन के दरवाजे के पास ले आए। यहां उन्होंने हमारे मोबाइल फोन ले लिए। बैग की तलाशी ली और रुपये अपने पास रख लिए। ट्रेन धीरे होते ही वह रुपये लेकर ट्रेन से कूद गए। मोबाइल ट्रेन के अंदर को फेंक दिया। ट्रेन धीमी होने के कारण वे गिरे नहीं और जंगल की ओर भाग गए। बिलासपुर स्टेशन में ट्रेन रूकने के बाद उन्होंने अपने मालिक को फोन किया और सारी घटना बताई। दोनों ने बताया कि तीनों आरोपी करीब 25 से 30 साल के बीच होंगे।
8 of 11
यात्रियों के सामान की जांच करती जीआरपी
- फोटो : संवाद
संपर्क क्रांति में दिनदहाड़े स्पेयर पार्ट्स कारोबारी के दो सेल्समैन से लूटपाट
दिल्ली से माल खरीदने जा रहे स्पेयर पार्ट्स कारोबारी के दो सेल्समैन से बुधवार सुबह करीब 10:15 बजे संपर्क क्रांति ट्रेन में तीन बदमाशों ने चाकू और तमंचों के बल पर लाखों रुपये लूट लिए। बिलासपुर में ट्रेन की रफ्तार कम होते ही बदमाश उतरकर फायरिंग करते हुए भाग निकले। हालांकि सुबह व्यापारी की ओर से लूटी गई रकम सात लाख रुपये बताई गई थी। मगर दर्ज प्राथमिकी में यह रकम 2.5 लाख रुपये लिखाई गई है।
रुद्रपुर में मलिक कॉलोनी निवासी स्पेयर पार्ट्स के व्यापारी मनजीत सिंह के दो कर्मचारी ऋतिक मंडल और साहिब सिंह दुकान का माल लेने दिल्ली जा रहे थे। दोनों रुद्रपुर सिटी रेलवे स्टेशन से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (संख्या 15036) के सामान्य श्रेणी के चेयरकार वाले कोच डी वन की सीट संख्या 37 व 38 पर बैठे थे। व्यापारी ने दोनों कर्मचारियों को माल खरीदने के लिए सात लाख रुपये नकद दिए थे।
9 of 11
बिलासपुर स्टेशन पर चेकिंग
- फोटो : संवाद
दोनों ने साढ़े तीन-साढ़े तीन लाख रुपये अपने पास रखे हुए थे। पीड़ितों के अनुसार, तीनों बदमाश उसी डिब्बे में सवार थे जिसमें वह दोनों बैठे थे। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के पहुंचते ही बदमाशों ने उनको तमंचे व चाकू के बल पर धमकाते हुए उनकी सीट से उठाया और दरवाजे की तरफ ले गए। वहां उनसे सारा कैश और मोबाइल फोन लूट लिए। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के धीमे होते ही तीनों बदमाश नीचे कूद गए और हवाई फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भाग गए। इस दौरान उन्होंने उनके मोबाइल फोन ट्रेन के अंदर फेंक दिए। वारदात से यात्रियों में दहशत फैल गई।
10 of 11
रामपुर के बिलासपुर स्टेशन पर कारोबारी के कर्मचारियों से लूट
- फोटो : संवाद
पीड़ितों ने घटना की जानकारी अपने मालिक मनजीत सिंह को दी। मनजीत ने तुरंत रेलवे पुलिस और कोतवाली पुलिस को फोन पर अवगत कराया। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह, जीआरपी रुद्रपुर के चौकी प्रभारी संतोष कुमार मीणा और जीआरपी रामपुर की निरीक्षक शिखा मलिक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गईं। जीआरपी थाना रामपुर में ऋतिक की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक ईश्वर चंद्र ने भी अपनी टीम के साथ मौका मुआयना किया। हालांकि अभी तक लुटेरों की पहचान नहीं हो सकी है।
मुरादाबाद रेलवे अधिकारी भी जांच में जुटे
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के एसपी जीआरपी बोले
ट्रेन में सवार यात्रियों की तहरीर के आधार पर जीआरपी थाने रामपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बना दी गई हैं। हमें पीड़ितों ने ढाई लाख रुपये छीनने की जानकारी दी है। हम हर बिंदु पर जांच करा रहे हैं। साथ ही ट्रेनों में रात्रि गश्त बढ़ाने के लिए भी टीम को सख्त निर्देश दिए गए हैं।- आशुतोष शुक्ला, एसपी जीआरपी, मुरादाबाद
पांच साल में हुईं कई वारदातें
एक दिसंबर 2025- रुद्रपुर सिटी स्टेशन के आउटर पर पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस में ट्रेन धीमी होने पर झपट्टा मार गिरोह ने खिड़की के पास बैठी महिला का पर्स लूटा था। 2 जुलाई 2024- काशीपुर-रामनगर रेल खंड पर मुरादाबाद से रामनगर जा रही ट्रेन में यात्रियों के साथ हथियारों के बल पर लूटपाट की कोशिश हुई। बदमाशों ने यात्रियों से नकदी और मोबाइल छीने। बाद में जीआरपी काशीपुर ने इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया था। चार नवंबर 2022- रुद्रपुर-बिलासपुर बॉर्डर पर ट्रेन के इंतजार में प्लेटफॉर्म के पास खड़े एक बड़े व्यापारी से बदमाशों ने तमंचे के बल पर बैग लूट लिया था।