लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान सोशल मीडिया पर अपनी लुक से सनसनी मचाने वाली यूपी सरकार की महिला कर्मचारी फिर से चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अपना लुक बदल दिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
2019 लोकसभा चुनाव के दौरान एक फोटो खूब वायरल हुई थी। इसमें पीली साड़ी और काला चश्मा पहने एक महिला कर्मचारी पैक्ड ईवीएम मशीन के साथ पोलिंग बूथ पर नजर आई थी। तब महिला कर्मचारी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बंटोरी थी। लोगों ने कर्मचारी के लुक और गेटअप को लेकर काफी पॉजिटिव कमेंट किए थे। वह महिला कर्मचारी लखनऊ की रीना द्विवेदी थीं। रीना पीडब्ल्यूडी विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। रीना इस बार ब्लैक स्लीवलेस टॉप और व्हाइट ट्राउजर में दिखीं। आंखों पर ब्लैक सन ग्लास पहने रीना की तस्वीरें फिर से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है। आप भी देखिए वेस्टर्न लुक में रीना की तस्वीरें ...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
रीना द्विवेदी
- फोटो : अमर उजाला
इस बार रीना लखनऊ के मोहनलालगंज विधानसभा के गोसाईगंज बूथ पर चुनाव कराएंगी।
विज्ञापन
3 of 4
रीना द्विवेदी
- फोटो : अमर उजाला
इस बार भी पैक्ड ईवीएम मशीन लेकर रीना पोलिंग स्टाफ के साथ नजर आईं। इस बार रीना का लुक और गेटअप काफी बदला नजर आया था। सोशल मीडिया पर फिर से ये वायरल हो रहा है।
रीना ने मीडिया को अपने नए लुक के बारे में बताया। कहा कि समय के साथ-साथ बदलाव जरूरी है। पिछली बार साड़ी में ड्यूटी करने आई थी, इसलिए इस बार वेस्टर्न लुक अपनाया है।