फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी ने उन्नाव जेल में गुजारे थे 15 दिन, मनोरंजन के लिए लगा था टीवी

Thu, 08 Apr 2021 07:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 5
मुख्तार अंसारी - फोटो : amar ujala
यूपी का माफिया डॉन और विधायक मुख्तार अंसारी ने उन्नाव जिला जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक मेें भी 15 दिन बिताए थे। घुटनों में दर्द की शिकायत पर उसके लिए कमोड व मनोरंजन के लिए टीवी लगवाई गई थी। 


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मुख्तार अंसारी - फोटो : amar ujala
विधान सभा सत्र में भाग लेने के लिए बसपा से विधायक मुख्तार अंसारी को 11 जुलाई 2017 को बांदा जेल से उन्नाव जेल लाया गया था। यहां से उसे कड़ी सुरक्षा में लखनऊ ले जाया जाता था। मुख्तार अंसारी को जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया था।
 
विज्ञापन

3 of 5
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
उस दौरान जेल की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मुख्तार के गुर्गे शहर में रहकर लगातार हर गतिविधि पर नजर रखे रहे थे। बांदा से एक सीओ, चार दारोगा और एक प्लाटून पीएसी उसकी सुरक्षा के लिए पहले से यहां आ गई थी।
 

4 of 5
मुख्तार अंसारी - फोटो : amar ujala
इस दौरान जेल में मोबाइल या बाहर से खानपान की चीज जेल में जाने से रोकने के लिए एक सब इंस्पेक्टर और दीवान को गेट पर लगाया गया था। मुख्तार के गुर्गे होटल, ढाबा या धर्मशाला में शरण न ले लें, इसके लिए तत्कालीन एसपी नेहा पांडेय ने चेकिंग की रूपरेखा बनाई थी। इसके बावजूद मुख्तार के गुर्गों के वाहन शहर में भ्रमण करते देखे गए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुख्तार अंसारी
विधानसभा सत्र की कार्रवाई में हिस्सा लेने के लिए उसे 15 दिन कड़ी सुरक्षा में उन्नाव जेल से सुबह लखनऊ ले जाने और वापस जेल लाने की जिम्मेदारी तत्कालीन सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार को दी गई थी। विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद 26 जुलाई को उसे फिर से बांदा जेल पहुंचा दिया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें