उत्तर प्रदेश में बुधवार की शाम खेत में बुआ भतीजी के शव और चचेरी बहन के बेहाेश मिलने की घटना ने एक बार फिर उन्नाव को चर्चा में ला दिया है। यह पहली बार नहीं है जब महिलाओं पर हो रहे अपराधों के मामले में उन्नाव सुर्खियों में आया। पिछले तीन सालों में कई बार उन्नाव का नाम घिनौने अपराधों के मामले में उछला।
विज्ञापन
2 of 6
कुलदीप सिंह सेंगर
- फोटो : amar ujala
8 अप्रैल 2018-पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर व उसके सहयोगियों पर दुष्कर्म का आरोप लगा युवती व उसके परिजनों ने मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। इस बीच किशोरी के पिता की न्यायिक हिरासत में हुई मौत ने तूल पकड़ लिया। न्यायालय ने पूर्व विधायक को दोषी पाया और उम्र कैद की सजा दी।
विज्ञापन
3 of 6
उन्नाव दुष्कर्म कांड
- फोटो : अमर उजाला
23 फरवरी 2018- बारासगवर थानाक्षेत्र सथनी बाला खेड़ा में 19 वर्षीय युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया था। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी।
4 of 6
उन्नाव दुष्कर्म कांड
- फोटो : अमर उजाला
5 दिसंबर 2019- बिहार थानाक्षेत्र के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जला दिया गया था। दिल्ली में सफदरगंज अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। यह मामला भी सुर्खियों में है।
विज्ञापन
5 of 6
उन्नाव कांड
- फोटो : अमर उजाला
16 दिसंबर 2019- हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता ने विवेचक की लापरवाही से आरोपियों को जमानत मिलने का आरोप लगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
उन्नाव में जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता की बहन डीएम ऑफिस में
- फोटो : अमर उजाला
2 अक्टूबर 2020- बिहारा थानाक्षेत्र में मृत दुष्कर्म पीड़िता के छह साल के भतीजे का अपहरण हो गया। पुलिस ने पांच आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा। पुलिस टीमों ने कई जिलों और प्रांतों की खाक छानी लेकिन अब तक बच्चे का सुराग नहीं लगा है।