उत्तर प्रदेश के उन्नाव में कुकर्म करने के बाद बच्चे की हत्या कर शव फेंक दिया गया। गांव में डीजे पर डांस करने के दौरान बच्चा लापता हो गया था। सुुबह गांव के सूखे तालाब में उसका शव मिला। गले में चोट के निशान, नाक व कान से खून निकल रहा था। कपड़े अस्त-व्यस्त थे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
तालाब में मिला था शव
- फोटो : amar ujala
गांव के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुकर्म व गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। असोहा थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी नौ वर्षीय बच्चा घर के पास लगाए गए डीजे पर डांस करने अपने बड़े भाई के साथ गया था। देर शाम बच्चा अचानक लापता हो गया।
विज्ञापन
3 of 5
रोते बिलखते मासूम के परिजन
- फोटो : amar ujala
रात 11 बजे तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के पास ही स्थित सूखे तालाब में झाड़ी के बीच मिला। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। गले में चोट के निशान थे। नाक और मुंह से खून निकल रहा था। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी आनंद कुलकर्णी ने जांच में फील्ड यूनिट और खोजी कुत्ते को भी लगाया।
4 of 5
घटना के बाद गांव में लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मटरू, दीपू, सागर, प्रमोद व सल्लवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। देर शाम हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने, सीने में गहरी चोट पहुंचाए जाने से फेफड़े फटने व कुकर्म की पुष्टि हुई है। फील्ड यूनिट टीम के साथ एसपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की।
घर पर पूछताछ करने पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
पिछली होली पर भी हुई थी दुष्कर्म के बाद हत्या
पिछले साल 10 मार्च को होली पर बिहार थानाक्षेत्र के एक गांव में 11 साल की बच्ची को फाग सुनने के दौरान एक युवक उठा ले गया था। उसने दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। घटना के तीन महीने बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच पाई थी।