फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Case: जांच के नाम पर बच्ची की दवा तक उठा ले गई पुलिस, मृतका की भाभी ने लगाया ज्यादती का आरोप

Fri, 19 Feb 2021 09:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 6
उन्नाव कांड: मृतका की भाभी ने पुलिस पर लगाया ज्यादती का आरोप - फोटो : amar ujala
उन्नाव के बबुरहा गांव में हुई घटना के बाद खुलासे में लगी पुलिस ने बुधवार रात शक के आधार पर पूछताछ के लिए मृतका काजल के पिता व दो भाइयों को उठाया। काजल की भाभी का आरोप है कि रात में पुलिस ने घर में घुसकर कोना-कोना खंगाला। उसकी ढाई माह की बच्ची की दवा की शीशी तक उठा ले गए।

 
विज्ञापन

2 of 6
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
मृतका की भाभी का नाम भी काजल है। उसका आरोप है कि रात 10 बजे पुलिस जबरन घर के अंदर घुस गई। पुलिस कर्मियों ने घर का कोना-कोना खंगाला। बक्सों से लेकर बर्तनों तक की जांच की। इस दौरान अलमारी पर उसकी ढाई माह की बेटी सगुन की बुखार की दवा की दो शीशी रखी थी।
विज्ञापन

3 of 6
जहां मिले थे बुआ भतीजी के शव वहां जांच करता डॉग स्क्वाड - फोटो : amar ujala
पुलिस ने उन शीशियों को भी कब्जे में ले लिया। उसने बेटी की तबीयत खराब होने और दवा देने की बात कही तो पुलिस ने उसे झटक दिया। काजल की भाभी के अनुसार पुलिस द्वारा दवा ले जाने से उसकी बेटी की तबीयत भी बिगड़ गई। पुलिस ने ऐसा बर्ताव किया कि जैसे उसने दवा की शीशियों में जहर मिलाकर रखा था। 

 

4 of 6
उन्नाव कांड: खेत में मिले थे बुआ भतीजी के शव - फोटो : amar ujala
मां बोली, सादे कागज पर लगवाया अंगूठा
काजल की मौत के गम में बेहाल मां बिटोल के गले से आवाज नहीं निकल रही थी। उसने रुंधे गले से बताया कि पुलिस रात में घर आई और उसे थाना लेकर गई। वहां सादे कागज पर उसके दोनाें अंगूठे के जबरन निशान ले लिए। उसके पूछने पर पुलिस ने चुप्पी साध ली।

 
विज्ञापन

5 of 6
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : ANI
पांच परिवारी, 10 बाहरी लोगों से पूछताछ
बबुराहा गांव में हुई घटना के राजफाश में लगी पुलिस ने काजल के दो भाई सूरज व ललित उर्फ सपाटू के अलावा पिता सूरजपाल को उठाकर पूछताछ की। सूरजपाल को बाद में थाना से जाने दिया गया। अन्य से दूसरे दिन भी पुलिस पूछताछ करती रही। संदेह के आधार पर पुलिस ने गांव व पड़ोसी गांव के 10 लोगों को थाना ले जाकर पूछताछ की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
किसी करीबी के ही जहर देने का अंदेशा
ग्रामीणों के अनुसार तीनों किशोरियों को किसी करीबी ने ही जहर दिया है। अंदेशा है कि जिसने उन्हें जहर दिया वह उनका अति करीबी है। उसे किशोरियां अच्छे से जानती रही होगी। उस पर पूरा भरोसा भी करती थीं। जबरन जहर दिया जाता तो शरीर या घटनास्थल पर विरोध के निशान जरूर मिलते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें