फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Case: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने फोन पर की मृतका की मां से बात, दिया हर तरह की मदद का आश्वासन

Fri, 19 Feb 2021 03:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 5
उन्नाव कांड: मृतका की मां ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव से की फोन पर बात - फोटो : amar ujala
उन्नाव के बबुरहा गांव पहुंचकर सपा नेता पूर्व सांसद अन्नू टंडन, एमएलसी व सपा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील साजन और जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष ने मृतका की मां बिटोल से फोन पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बता कराई।

 
विज्ञापन

2 of 5
उन्नाव कांड: पूर्व सांसद और सपा नेता अनु टंडन से बात करती आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह - फोटो : amar ujala
पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। अन्नू टंडन ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की बेटियां पूरी तरह असुरक्षित हैं। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए हैं। यदि यही हालात रहे तो महिलाएं घरों में कैद होने पर मजबूर हो जाएंगी।

 
विज्ञापन

3 of 5
उन्नाव कांड: मृतका के परिजनों से बातचीत करतीं सपा नेता अनु टंडन - फोटो : amar ujala
पूर्व सांसद ने गांव में मौजूद डीएम व एसपी से बात की और अपराधियों की पहचान करके जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। पुरवा के पूर्व विधायक उदयराज यादव भी मौजूद रहे।  प्रतिनिधि मंडल में सपा नेत्री मनीषा दीपक लोधी, अंकित सिंह परिहार, सुरेश पाल, वीरेंद्र शुक्ला, अमित शुक्ला, संजय निगम भी शामिल रहे। 

 

4 of 5
उन्नाव कांड: घटना के बाद गांव में लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
25-25 लाख मुआवजे की मांग
सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने मृतक बच्चियों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग सरकार से की है। डीएम रवींद्र कुमार ने इसका प्रस्ताव शासन को भेजने की बात कही। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
आज आएगा बसपा का प्रतिनिधि मंडल
पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार सुबह 10.30 बजे बबुरहा गांव पहुंचेगा। बसपा जिलाध्यक्ष मिथिलेश पंकज ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में पूर्व कैबिनेट मंत्री गंगाचरण दिनकर और पूर्व एमएलसी नौशाद अली शामिल हैं। यह सभी मृतक बच्चियों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें